Vivo Nex 2 की तस्वीर लीक, दो डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Vivo Nex के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो डुअल डिस्प्ले वाले Vivo Nex 2 स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में वीवो नेक्स 2 की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 2 में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • दो डिस्प्ले वाला हो सकता है Vivo Nex 2
  • Vivo Nex के अपग्रेड वर्जन की तस्वीर लीक

Vivo Nex 2 हो सकता है दो डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे वाला फोन

Photo Credit: Weibo

Vivo Nex के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो डुअल डिस्प्ले वाले Vivo Nex 2 स्मार्टफोन पर काम कर रही है। बता दें कि फुल-स्क्रीन डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने की वजह से वीवो नेक्स काफी चर्चा में रहा था। अब हाल ही में Vivo Nex 2 की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ZTE के सब ब्रांड नूबिया ने जिस तरह Nubia X में सेकंड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था। ठीक उसी तरह से वीवो नेक्स 2 में भी दूसरा डिस्प्ले बैक पैनल पर दिया जा सकता है।

Vivo Nex 2 की तस्वीरें चीनी साइट Weibo पर लीक हुई हैं। तस्वीरों में फोन का बैक और फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। फ्रंट पैनल पर बिना नॉच वाला बेजल-लेस डिस्प्ले दिखाई दे रहा है। वहीं फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे और सेकेंडरी डिस्प्ले होगी। याद करा दें कि Vivo Nex सीरीज को सबसे पहले जून 2018 में लॉन्च किया गया था। सेल्फी और पोर्ट्रेट मोड में तस्वीर खिंचने के लिए यूजर को दो कैमरा सेअटप की जरूरत नहीं होगी। डुअल स्क्रीन होने की वजह से यूजर फोन को फ्लिप कर रियर कैमरे से ही सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
Advertisement

कागजी तौर पर अभी यह लुभावना लग रहा है लेकिन Vivo Nex 2 मजबूत एवं भरोसेमंद डिवाइस साबित होगा या नहीं, अभी इस बात पर कुछ भी कह पाना संभव नहीं। देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या ये प्रोटोटाइप डिवाइस है या फिर Vivo एक कदम आगे बढ़ते हुए कुछ नया करने जी रही है। Vivo Nex 2 का डिजाइन काफी हद तक Nubia X से मिलता जुलता होगा। याद करा दें कि नूबिया एक्स को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

चीनी मार्केट में Nubia X के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीनी मार्केट में 3,299 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) है। इस कीमत में गोल्ड के साथ ब्लैक व ग्रे कलर मॉडल मिलेगा। ब्लू मॉडल की कीमत 3399 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) है। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,699 चीनी युआन (करीब 39,200 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम गोल्ड रंग के साथ ब्लैक व ग्रे कलर मॉडल का है। इस वेरिएंट के ब्लू मॉडल का दाम 3,799 चीनी युआन (करीब 40,300 रुपये) है। प्रीमियम 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 4,199 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) है। इस दाम में ब्लैक और गोल्ड रंग वेरिएंट मिलेगा। ब्लू और गोल्ड रंग के मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (करीब 45,600 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Nex 2, Vivo, Vivo Nex, Nubia X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.