• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo ला रही एक और धांसू स्‍मार्टफोन, होगा कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, देखें पहली तस्‍वीर!

Vivo ला रही एक और धांसू स्‍मार्टफोन, होगा कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, देखें पहली तस्‍वीर!

TENAA लिस्टिंग में नए वीवो फोन की फ्रंट और बैक इमेज दिखाई गई है।

Vivo ला रही एक और धांसू स्‍मार्टफोन, होगा कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, देखें पहली तस्‍वीर!

यह काफी हद तक Vivo Y78 Plus जैसा दिखाई देता है।

ख़ास बातें
  • वीवो का अपकमिंग स्‍मार्टफोन TENAA लिस्टिंग में दिखा
  • इसमें कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा
  • फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने भारत में अपना मार्केट शेयर काफी तेजी से बढ़ाया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सैमसंग के बाद वीवो देश में दूसरे नंबर पर है। उसने शाओमी को पीछे छोड़ दिया है। लगभग हर प्राइस कैटिगरी में वीवो नए स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च कर रही है। कंपनी मॉडल नंबर V2313A वाले एक स्‍मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जिसे 3C (चाइना कंपल्‍सरी सर्टिफ‍िकेशन) सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। कहा जाता है कि यह एक 5जी रेडी डिवाइस होगी।    

इसी डिवाइस को अब TENAA पर लिस्‍ट किया गया है। यह भी चीन की ही सर्टिफ‍िकेशन अथॉरिटी है। TENAA लिस्टिंग में नए वीवो फोन की फ्रंट और बैक इमेज दिखाई गई है। इससे पता चलता है कि अपकमिंग वीवो डिवाइस में कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। 

इसके बैक साइड में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसके अंदर गोलाकार फ्रेम में 2 बैक कैमरा फ‍िट किए गए हैं। एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। ithome की रिपोर्ट के अनुसार, फोन के फ्रंट में टॉप सेंटर में पंच होल कटआउट देखने को मिलेगा, जिसमें सेल्‍फी कैमरा मौजूद होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्‍मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा और 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग के साथ आएगा। 

रिपोर्ट कहती है कि यह काफी हद तक Vivo Y78 Plus जैसा दिखाई देता है। वीवो के उस फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz कर्व्ड OLED डिस्प्ले से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी 4500mAh की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हालांकि मॉडल नंबर V2313A वीवो को कौन सा स्‍मार्टफोन होगा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी Vivo Y78 Plus से अलग हो सकते हैं। जाहिर तौर पर डिवाइस को पहले चीन में और फ‍िर बाकी देशों में लाया जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »