• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीडियोकॉन अल्ट्रा50 में है 3 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, 8,990 रुपये में मिलेगा

वीडियोकॉन अल्ट्रा50 में है 3 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, 8,990 रुपये में मिलेगा

वीडियोकॉन अल्ट्रा50 में है 3 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, 8,990 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीडियोकॉन ने अपना नया स्मार्टफोन अल्ट्रा50 पेश किया है। वीडियोकॉन अल्ट्रा50 की कीमत 8,990 रुपये है। यह नवंबर महीने के पहले हफ्ते से कई ई-कॉमर्स साइट के अलावा देशभर के ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन में कर्व्ड बेज़ल डिजाइन के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो इसकी अहम ख़ासियतों हैं।

वीडियोकॉन अल्ट्रा50 कर्व़्ड बेज़ल डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस डुअल सिम फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। मल्टीटास्किंग आसान बनाने के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे आप 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा भी पाएंगे।

वीडियोकॉन अल्ट्रा50 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। यह डुअल एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह सेल्फी एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। यह एक 4जी एलटीई फोन है और इसमें आम कनेक्टिविटी फ़ीचर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

यह गेस्चर कंट्रोल के साथ आएगा। कंपनी ने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एसओएस ऐप को भी इसका हिस्सा बनाया है। बताया गया है कि इस फोन में आप एक वक्त पर दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »