वीडियोकॉन क्यू1 वी500के में चला सकेंगे एक साथ दो व्हाट्सऐप अकाउंट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 11:20 IST
ख़ास बातें
  • वीडियोकॉन क्यू1 वी500के को कंपी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है
वीडियोकॉन भारत में अपना नया क्यू1वी500के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिेए तैयार है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत और उपलब्धता की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल व्हाट्सऐप अकाउंट सपोर्ट होना है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र एक ही फोन में एक साथ दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे।

डुअल सिम सपोर्ट वाला वीडियोकॉन क्यू1 वी500के स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप ओएस पर चलेगा। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। फोन में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले वन ग्लास सॉल्यूशन टचस्क्रीन टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

वीडियोकॉन क्यू1 वी500के में आईसोसेल सेंसर, एक डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए इस फोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इसके अलावा कैमरे से एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इस फोन में कई सारे दूसरे फ़ीचर जैसे सिंगल टच कैमरा भी है।

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 4जी और 3जी नेटवर्क के अलावा इस फोन में जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। क्यू1 वी500के यूएसबी ऑन-द-गो सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

वीडियोकॉन क्यू वी500के स्मार्टफोन में वी-सेप, वी-सिक्योर, ईरोज़ नाउ, गेमलोफ्ट गेम्स, डेली हंट और कई दूसरे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। यह फोन एक स्क्रैच प्रोटेक्शन फिल्म, एक फ्लिप कवर और ईरोज़ नाउ कूपन के साथ आता है जिसके साथ छह महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.0.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.