• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीडियोकॉन के इस स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

वीडियोकॉन के इस स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

वीडियोकॉन के इस स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
वीडियोकॉन ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन क्रिप्टन3 वी50जेजी लॉन्च कर दिया है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले स्मार्टफोन की कमत 10,000 रुपये है। यह फोन रॉयल ब्लू और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन को वीडियोकॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

वीडियोकॉन के इस नए स्मार्टफोन में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस 2य5 कर्व्ड स्क्रीन है। स्क्रीन ड्रैगनट्रेल एक्स ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6735वी 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। कैमरे में सैमसंग का आईएससीओसीईएलएल सेंसर और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) जैसे फीचर हैं। इसके अलावा कैमरे में स्माइल शटर, जिओ टैगिंग, फेस डिटेक्शन, एचडीआर और नाइट विज़न जैसे फीचर दिए गए हैं। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

वीडियोकॉन क्रिप्टन3 वी50जेजी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 144.3X73.0X9.3 एमएम है। वीडियोकॉन के इस फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 4जी वीओएलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।

वीडियोकॉन क्रिप्टन3 वी50जेजी में वी-सेफ, वी-सिक्योर, गेमलोफ्ट गेम्स, ओपेरा मिनी, स्विफ्टकी और ऑफिस सूट जैसे ऐप पहले से इंस्टॉ़ल आते हैं। फोन खरीदने पर यूजर को इरो़ज़ नाउ को 6 महीने का मुफ्त सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।

करीब दो महीने पहले ही वीडियोकॉन ने क्रिप्टन सीरीज में ही अपने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीए और वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीसी लॉन्च किए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Videocon, Videocon mobile, Videocon Krypton3 V50JG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »