इस स्मार्टफोन की कीमत है करीब 10 लाख रुपये

लग्जरी स्मार्टफोन ब्रांड Vertu ने अपने नए लेटेस्ट स्मार्टफोन Aster P को लॉन्च कर दिया है। फोन को बारोक्यू (Baroque) और गोथिक (Gothic) दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

इस स्मार्टफोन की कीमत है करीब 10 लाख रुपये
ख़ास बातें
  • 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है Vertu Aster P
  • Vertu ने लॉन्च किया अपना लेटेस्ट लग्जरी स्मार्टफोन
  • वर्टू के टॉप वेरिएंट की कीमत 98,000 चीनी युआन
विज्ञापन
लग्जरी स्मार्टफोन ब्रांड Vertu ने अपने नए लेटेस्ट स्मार्टफोन Aster P को लॉन्च कर दिया है। फोन को बारोक्यू (Baroque) और गोथिक (Gothic) दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों वेरिएंट में केवल डिजाइन/अपीरियंस का अंतर है। वर्टू ब्रांड का यह प्रीमियम स्मार्टफोन यूरोपियन स्टाइल बैक केस डिजाइन और टाइटेनियम अलॉय फ्रेम के साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर ट्रेडमार्क विंग डिजाइन के अलावा फ्लैप मौजूद रहेगा। फ्लैप को ओपन करने के बाद आपको सिम-स्लॉट दिखाई देगा।
 

Vertu Aster P की कीमत और उपलब्धता

Vertu Aster P के बारोक्यू (Baroque) सीरीज को ब्लैक, जेंटलमैन ब्लू, ब्राउन और ट्विलाइट ओरेंज में लॉन्च किया गया है। बारोक्यू सीरीज की कीमत 29,800 चीनी युआन (लगभग 3.15 लाख रुपये) है। गोथिक सीरीज को ब्लैक और व्हाइट मून रंग में उतारा गया है, इसका दाम 35,800 चीनी युआन (लगभग 3.79 लाख) और डैज़लिंग गोल्ड कलर वेरिएंट की कीमत 98,000 चीनी युआन (लगभग 10.38 लाख) रुपये है। स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट को चीनी साइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है। 30 अक्टूबर से फोन मिलने लगेगा।
 

Vertu Aster P स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Vertu Aster P एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले इस हैंडसेट में 4.97 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

अब बात कैमरा की। डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसका अर्पचर एफ/2.2 है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी एलटीई, वाईफाई के साथ हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में जान फू्ंकने के लिए 3,200एमएएच की बैटरी के साथ क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी रहेगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 149.8x71x10.1 मिलीमीटर और वजन 220 ग्राम है। वर्टू एक्सक्लूसिव बटलर सर्विस इस्तेमाल करने के लिए फोन के साइड में बटलर बटन दिया गया है। सर्विस 24x7 उपलब्ध रहेगी, डिनर के लिए टैबल रीजर्व, ट्रेवल प्लान करने और अन्य जरूरी चीजों के लिए सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.97 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »