Upcoming Smartphones June 2023: Asus और Vivo के ये धांसू स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे हैं फीचर

जून 2023 के लेटेस्ट स्मार्टफोन (latest smartphone June 2023) में एक और नाम Vivo X90s का जुड़ने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 20:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X90s में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है
  • Vivo X90s में Dimesity 9200 Plus चिपसेट होने की बात सामने आई है
  • Asus Zenfone 10 में 200MP कैमरा दिया जा रहा है

Asus Zenfone 10 में 200MP कैमरा दिया जा रहा है।

Photo Credit: Winfuture.de

Upcoming Smartphones June 2023: जून महीने का अखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। ऐसे में नए स्मार्टफोन खरीदने वाले कस्टमर्स जुलाई के शुरू होने का इंतजार कर रहे होंगे। लेकिन जरा ठहरिए! जून के लिए पिक्चर अभी बाकी है। जाते-जाते जून दो धांसू स्मार्टफोन मार्केट को देकर जाने वाला है। ये स्मार्टफोन पॉपुलर ब्रांड Asus और Vivo की ओर से लॉन्च किए जाने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन से नए स्मार्टफोन लॉन्च के लिए चर्चा में हैं। 

Asus Zenfone 10 
Advertisement
Asus की ओर से इसका लेटेस्ट स्मार्टफोन Asus Zenfone 10 लॉन्च के लिए तैयार है। यह फोन 29 जून को मार्केट में लॉन्च होने वाला है। Asus Zenfone 10 के बारे में अभी तक जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक इसमें 5.9 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिलने वाला है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 से लैस होगा। इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट में होगा। फोन का एक और खास फीचर इसका कैमरा है। 

Asus Zenfone 10 में 200MP कैमरा दिया जा रहा है। यह इसका प्राइमरी लेंस होगा। इसके अलावा डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद होगा, जो आजकल लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन्स में बहुत कम देखने को मिलता है। फोन को IP68 रेट किया गया है, ऐसी जानकारी है। यह मेटल फ्रेम के साथ रियर में प्लास्टिक बिल्ड के साथ बताया गया है। कलर ऑप्शन रेड, ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और व्हाइट के साथ आ सकते हैं।  
Advertisement

Vivo X90s 
जून 2023 के लेटेस्ट स्मार्टफोन (latest smartphone June 2023) में एक और नाम Vivo X90s का जुड़ने वाला है। यह स्मार्टफोन 26 जून को चीन में दस्तक दे रहा है। इसे Vivo X90 का ही एक वेरिएंट बताया जा रहा है। दोनों में केवल चिपसेट अलग मिलने वाला है। Vivo X90s में Dimesity 9200 Plus चिपसेट होने की बात सामने आई है। जिसके कारण इसकी परफॉर्मेंस Vivo X90 से कुछ मामलों में बेहतर पाई जा सकती है। 
Advertisement

Vivo X90s में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट भी बताया गया है। नए स्मार्टफोन्स और अन्य गैजेट्स की लेटेस्ट जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4810 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.