Upcoming Smartphones August 2024: 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स वाले ये फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च!

Motorola की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G45 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 12:09 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9s सीरीज को कंपनी 21 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।
  • iQOO Z9s में Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • Moto G45 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होने वाला है।

iQOO 21 अगस्त को नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है।

अपकमिंग स्मार्टफोन्स में iQOO और Motorola के हैंडसेट इस हफ्ते मार्केट में देखने को मिल सकते हैं। दोनों ही कंपनियों की ओर से घोषणा की गई है कि आने वाले दिनों में ये अपने नए स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं। दोनों ही कंपनियों के फोन भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ही ब्रैंड्स की ओर से बजट स्मार्टफोन पेश होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में। 

iQOO Z9s 
Advertisement
iQOO Z9s सीरीज को कंपनी 21 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी दो मॉडल पेश करेगी जिनमें iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro का नाम शामिल है। 

iQOO Z9s में Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह फोन कर्व्ड OLED डिस्प्ले से लैस होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50MP Sony IMX882 सेंसर होगा। फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। 
Advertisement

iQOO Z9s Pro सीरीज का हाई एंड स्मार्टफोन होगा जो कि Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में भी OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन में 5500 एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।  

Moto G45 
Advertisement
Motorola की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G45 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। यह फोन इससे पहले आए Moto G42 का सक्सेसर होगा। जिसे कंपन ने 2022 में लॉन्च किया था। इस फोन में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.5 इंच का HD प्लस डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

फोन के कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा। जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें 5000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.