'ना हैक होने और ना टूटने वाला' ट्यूरिंग फोन दिसंबर में होगा उपलब्ध

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 31 अगस्त 2015 10:47 IST
जुलाई में महीने ट्यूरिंग फोन को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि हैंडसेट को हैक नहीं किया जा सकता। इस डिवाइस को ऐसे मेटल से बनाया गया है जो टाइटेनियम और स्टील से भी ज्यादा मजबूत है। एक तरह से यह स्मार्टफोन टूट भी नहीं सकता यानी अनब्रेकेबल। 31 जुलाई से इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब खबर आई है कि कंपनी इस हैंडसेट को 18 दिसंबर से मार्केट में भेजना शुरू कर देगी।

इस सिक्योर हैंडसेट की शीपिंग उसी दिन शुरू होगी जिस दिन 'स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेन्स' फिल्म रिलीज़ होगी। कंपनी के कर्मचारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि तारीख का मिलना कोई संयोग नहीं है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिहाज से यह शानदार फोन है। ज्यादातर कोर ऐप्स में एंड टू एंड इनक्रिप्शन होने के कारण इसे हैक कर पाना बहुत ही मुश्किल है।

सेन फ्रांसिसको की कंपनी ट्यूरिंग रॉबोटिक्स इंडस्ट्री द्वारा डेवलप किए गए ट्यूरिंग फोन को यूज़र फिंगरप्रिंट रीडर के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। यह रीडर डिवाइस के एक तरफ बना हुआ है।
Advertisement

5.5 इंच के इस फोन में ना ही कोई यूएसबी पोर्ट है और ना ही कोई हेडफोन जैक। इसको बनाने के लिए लिक्विडमॉरफियम मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टील या एल्यूमिनियम से भी ज्यादा मजबूत है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन मेन्यूफैक्चरिंग की दुनिया को पूरी तरह से बदल डालेगा।
Advertisement

फोन में अंदर से नैनो कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण से यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कहीं भी रबर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसका हर पार्ट एक्सेसेबल है और पूरी तरह से खुल भी जाता है। अगर आप ट्यूरिंग फोन को पानी में डालते हैं तो इसके अंदर पानी भी चला जाएगा, क्योंकि इसे सील होने के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया है। बस इसे बाहर निकालें, फिर अच्छे से झाड़ लें और आपका फोन बिना किसी समस्या के पहले जैसा चलेगा।
हैंडसेट का 16जीबी मॉडल $610 (करीब 38,700 रुपये) में मिलेगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसके ऊपर ट्यूरिंग एमेथ यूज़र इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट के फराओ, कार्डिनल और बीवुल्फ कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।

Advertisement
ट्यूरिंग फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 3जीबी का रैम। हैंडसेट का 16/32/64जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। ट्यूरिंग फोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.0 एलई, एनएफसी और जीपीएस/ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 3000एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोपस, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, टैम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर मौजूद हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.