उमी फेयर बजट स्मार्टफोन लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2015 13:14 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उमी ने अपना नया स्मार्टफोन उमी फेयर लॉन्च किया है। हैंडसेट की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है और यह कई थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। फिलहाल, कंपनी ने इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

उमी फेयर एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 295 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू भी दिया गया है। उमी फेयर हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में मौजूद दूसरे सिम स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स164 सेंसर से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल-टोन एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। डिवाइस में एफ/2.2 एपरचर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो 4जी को सपोर्ट करने वाले उमी फेयर स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ वी4.0 फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है जो 170 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 10.5 घंटे का ऑन-स्क्रीन टाइम और 6.8 घंटे का 4जी वेब ब्राउजिंग देगी। फोन का डाइमेंशन 143.5x72x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 120 ग्राम। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

उमी फेयर स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जो रियर कैमरे के नीचे मौजूद है। कंपनी का दावा है कि ये सेंसर मात्र 0.32 सेकेंड में फिंगरप्रिंट को पढ़ पाएगा। स्मार्टफोन में स्टेनलेस स्टील इनर फ्रेम भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.