Ulefone Armor 25T Pro रग्ड 5G हुआ 64MP कैमरा, 6GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Ulefone Armor 25T Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2024 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 25T Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Ulefone Armor 25T Pro की स्मार्टफोन की मौजूदा कीमत 273 डॉलर है।
  • Ulefone Armor 25T Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Ulefone Armor 25T Pro में 64 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Ulefone

Ulefone ने Ulefone Armor 25T Pro स्मार्टफोन को पेश किया है। यह स्मार्टफोन एक कॉम्पैक्ट और रग्ड डिजाइन के साथ-साथ 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एक नाइट विजन कैमरा और थर्मल इमेजिंग है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 1,080 x 2,460 पिक्सल है। यहां हम आपको Ulefone Armor 25T Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ulefone Armor 25T Pro Price


Ulefone Armor 25T Pro की स्मार्टफोन की मौजूदा कीमत 273 डॉलर (22,794 रुपये) से कम है। वर्तमान में सिर्फ Ulefone पर उपलब्ध है, लेकिन इसकी उपलब्धता बाद में अन्य प्लेटफॉर्म पर हो सकती है। इस कीमत में शिपिंग कॉस्ट और इंपोर्ट चार्ज शामिल है। कंपनी के अनुसार, डिलीवरी का समय 3 हफ्ते तक हो सकता है।


Advertisement
Ulefone Armor 25T Pro Specifications


Ulefone Armor 25T Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 12.5 मिमी और इसका वजन 326 ग्राम है। स्मार्टफोन 160 x 120 पिक्सल के रेजॉल्यूशन वाले थर्मल इमेजिंग कैमरे के साथ आता है, जो -20 डिग्री सेल्सियस से 550 डिग्री सेल्सियस के टेंप्रेचर रेंज को कवर करता है। यह रग्ड स्मार्टफोन 3°C की एक्यूरेसी तक टेंप्रेचर माप सकता है। यह 64 मेगापिक्सल नाइट विजन कैमरा और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से भी लैस है।

Ulefone Armor 25T Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें ड्यूल सिम आर्किटेक्चर और एक इंटीग्रेटेड 5G मोबाइल मॉडेम है। स्मार्टफोन में 6GB RAM कैपेसिटी और 256GB UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पावर बटन में इंटीग्रेटेड है। यह फेशियल अनलॉकिंग का भी सपोर्ट करता है। Ulefone Armor 25T Pro में बूंदों, पानी और धूल से बचाव हो सकता है। यह IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसके अलावा डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से लैस है। चार्जिंग के मामले में स्मार्टफोन 30W तक वायरलेस चार्जिंग प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.