Ulefone ने 50MP कैमरा, 5280mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया Armor 23 Ultra, जानें सबकुछ

Ulefone Armor 23 Ultra में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 396 PPI पिक्सल डेंसिटी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 23 Ultra की कीमत $530 (लगभग 43,943 रुपये) है।
  • Ulefone Armor 23 Ultra में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Ulefone Armor 23 Ultra में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।

Ulefone Armor 23 Ultra में 50MP का वाइड एंगल कैमरा है।

Photo Credit: Ulefone

अपने रग्ड स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय Ulefone ने एमडब्ल्यूसी 2024 में Ulefone Armor 23 Ultra की घोषणा की है। यह टू-वे सैटेलाइट मैसेज कैपेसिटी प्रदान करता है। यह अब थोड़े समय बाद बिक्री के लिए उपलब्ध है। Ulefone Armor 23 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ulefone Armor 23 Ultra की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Ulefone Armor 23 Ultra की कीमत $529.99 है, जो भारतीय रुपये में लगभग 43,943 होते हैं।    


Advertisement
Ulefone Armor 23 Ultra Features, Specifications


Ulefone Armor 23 Ultra में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 396 PPI पिक्सल डेंसिटी है। Ulefone Armor 23 Ultra में 5280mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Ulefone Armor 23 Ultra पहल रग्ड फोन है जो कि टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह है कि फोन सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी SOS सिग्नल भी प्रसारित कर सकता है। फोन BeiDou, GPS, Galileo और QZSS जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट करता है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी उन एरिया में संचार के लिए बेहतर है, जहां सेलुलर सिग्नल कमजोर हैं या नहीं हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन का वजन 332 ग्राम है। यह फोन IP68/IP69K रेटिंग के साथ आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.