उबर ऐप में कैलेंडर फ़ीचर, अब इवेंट से पहले कैब बुक करना होगा आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2017 14:54 IST
उबर ने ऐप में अब यात्रा को और ज्यादा आसान बनाने के इरादे से एक नया फ़ीचर लॉन्च कर दिया है। अब मीटिंग और इवेंट के लिए यात्रा को शेड्यूल करना पहले से ज्यादा आसान होगा। कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ने कैलेंडर शॉर्टकट नाम का नया फ़ीचर पेश किया है। इससे कैलेडंर इवेंट अपने आप ही उबर ऐप में सिंक हो जाते हैं। इसके बाद ऐप खोलने पर होम और वर्क शॉर्टकट के साथ शॉर्टकट डेस्टिनेशन भी दिखाते हैं।

इस फ़ीचर का ऐलान नवंबर में उबर ऐप के रीडिज़ाइन होने के समय सबसे पहले किया था। और अब आखिरकार दो महीने बाद कंपनी ने आईओएस यूज़र के लिए आखिरकार इस फ़ीचर को जारी कर दिया है। रीडिज़ाइन किए हुए ऐप में नया फ़ीचर 'शॉर्टकट' दिया गया। यह फ़ीचर लगातार यात्रा कर रहे यूज़र का अनुमान लगाता है जिससे आप सिर्फ एक टैप पर ही कैब बुक कर सकते हैं। इस फ़ीचर के अलावा, कैलेंडर शॉर्टकट की मदद से यूज़र उबर ऐप से बिना समय और पता डाले ही कैब बुक कर पाएंगे।
Advertisement

यह फ़ीचर कैलेंडर ऐप में मौज़ूद आपके सभी आने वाले इवेंट की जानकारी पता कर लेता है। और फिर उनके लिए उबर में शॉर्टकट क्रिएट करता है। इससे यूज़र को डेस्टिनेशन बार में मैनुअली एड्रेस डालने की जरूरत नहीं होगी। और मीटिंग एड्रेस 'होम एंड वर्क' शॉर्टकट बटन के साथ ही शॉर्टकट के तौर पर दिखेगा। इसके लिए आपको कैलेंडर और उबर को कनेक्ट करना होगा। इसके लिए सेटिंग में जाकर कैलेंडर इवेंट्स में जाना होगा। एक बार ऐसा करने के बाद आने वाले इवेंट अपने आप सिंक हो जाएंगे।

यह फ़ीचर फिलहाल आईओएस यूज़र के लिए ही उपलब्ध है और इसके जल्द ही एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। जैसा कि हमने बताया, उबर के नए ऐप में पूरी तरह से नया डिज़ाइन है जिसका उद्देश्य कैब बुकिंग को आसान बनाना है। नया यूज़र इंटरफेस काफी अच्छा दिखता है लेकिन पुराने डिज़ाइन वाले ऐप के आदी हो चुके यूज़र के लिए यह थोड़ा कठिन हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber Shortcuts, Calendar Shortcuts, Apps, Apple

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.