5000mAh बैटरी, Snapdragon 480 5G चिप के साथ U-Magic 50 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में डुअल स्टीरिओ स्पीकर्स सिस्टम है जो कि डिवाइस के टॉप और बॉटम में दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह 86dB तक का लाउड ऑडियो दे सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2022 21:48 IST
ख़ास बातें
  • फोन में डुअल स्टीरिओ स्पीकर्स सिस्टम है
  • प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है
  • इसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट है और 3.5mm हेडफोन जैक भी है

U-Magic 50 5G की कीमत 1499 RMB (लगभग 17,500 रुपये) है।

चीन की टेलीकॉम कंपनी China Telecom ने U-Magic 50 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। U-Magic कंपनी की सब-ब्रांड है। इसने 5G कनेक्टिविटी के साथ U-Magic 50 के रूप में एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। फोन एंट्री लेवल डिवाइस के रूप में लॉन्च किया गया है लेकिन फीचर्स से भरपूर है। Snapdragon 480 5G चिप से लैस यह फोन 5000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

U-Magic 50 5G price, availability

U-Magic 50 5G को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1499 RMB (लगभग 17,500 रुपये) है। फोन की सेल चीन में 15 जून से शुरू होगी। 
Advertisement
 

U-Magic 50 5G Specifications

U-Magic 50 5G में Snapdragon 480 5G SoC मिलता है और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में कंपनी ने 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो यह एक 6.5 इंच ड्यूड्रॉप नॉच डिजाइन वाली स्क्रीन के साथ आता है जिसका रिफ्रेश 60Hz तक है। यह एक एलसीडी डिस्प्ले है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें हाई स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है जो कि 89.3 प्रतिशत है।

फोन में डुअल स्टीरिओ स्पीकर्स सिस्टम है जो कि डिवाइस के टॉप और बॉटम में दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह 86dB तक का लाउड ऑडियो दे सकता है। स्पीकर्स को Surround Sound 9.1 के साथ पेअऱ किया गया है जिससे कि साउंड एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। 
Advertisement

फोन के कैमरा डिपार्टेमेंट की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट है और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 163.9 × 75.9 × 8.95 mm और वजन 196 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  4. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  5. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  7. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  8. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  10. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.