Vivo S9 फोन 2 सेल्फी कैमरा और MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ 3 मार्च को होगा लॉन्च!

वीवो एस9 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स दिखे हैं। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और सेल्फी के लिए इसमें डुअल कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 फरवरी 2021 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S9 में मिल सकता है 6.4 डिस्प्ले
  • वीवो एस9 में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में मिल सकता है 12 जीबी रैम
Vivo S9 स्मार्टफोन चीन में 3 मार्च को स्थानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसकी घोषणा खुद कंपनी ने अपनी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए की है। यह फोन कंपनी की S सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन होगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी आधिकारिक नहीं की है। लेकिन फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक्स के जरिए सामने आ चुके हैं, जिससे सुझाव मिलता है कि यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा। आगामी फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
 

Vivo S9 launch

Vivo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए चीन में Vivo S9 की लॉन्च तारीख को सार्वजनिक किया है। यह फोन चीन में 3 मार्च को लॉन्च होगा, जिसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। वीवो एस9 पहले चीन और फिर बाकि क्षेत्रों में लॉन्च हो सकता है।
 

Vivo S9 specifications (expected)

पिछले हफ्ते, वीवो एस9 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स दिखे हैं। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और सेल्फी के लिए इसमें डुअल कैमरा दिया जा सकता है। इसके पिछले वर्ज़न Vivo S7 की बात करें, तो इसमें भी डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया था। माना जा रहा है कि वीवो एस9 का डिज़ाइन भी Vivo S7 जैसा ही होगा।

वीवो एस9 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि पिछले महीने पेश किया गया था। ये प्रोसेसर फोन में 5जी कनेक्टिविटी दे सकता है। फोन में 6.4 इंट डिस्प्ले और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जा  सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 44 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ अल्ट्राज-वाइड-एंगल लेंस होगा।
Advertisement

यह फोन कथित रूप से 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में पिछले महीने लिस्ट हुआ था, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी। माना जा रहा है कि यह वीवो एस9 5जी फोन में 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स दिया जा सकता है। वीवो एस9 में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा व 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S9, Vivo S9 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.