Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम

Trump-Xi की मुलाकात से US-China ट्रेड टेंशन में बदलाव की उम्मीद है। जानें इसका iPhone, Samsung और Xiaomi की कीमतों और सप्लाई चेन पर क्या असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Trump-Xi की मुलाकात से US-China ट्रेड टेंशन में बदलाव संभव
  • iPhone और Xiaomi की सप्लाई चेन पर पड़ सकता है असर
  • फोन सस्ते होंगे या नहीं, कई फैक्टर्स करेंगे तय

Trump-Xi की मुलाकात का iPhone, Samsung और Xiaomi की कीमतों पर संभावित असर

Photo Credit: AI Generated

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर के बाद अब रिश्तों में कुछ नरमी दिखाई दे रही है। 24 सितंबर की इस मुलाकात में टैरिफ, ट्रेड और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम मुद्दे चर्चा में हैं। दोनों देश करीब 30 अरब डॉलर के सामान पर पारस्परिक टैरिफ कटौती की दिशा में भी काम कर रहे हैं और मौजूदा ट्रेड ट्रूस को आगे बढ़ाने पर बातचीत हो रही है। इसका असर सिर्फ अमेरिका और चीन की कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा। Apple, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों की सप्लाई चेन के जरिए इसका असर दुनिया भर के स्मार्टफोन बाजार और भारत में फोन की कीमतों तक पहुंच सकता है। लेकिन क्या इससे iPhone, Galaxy और Xiaomi फोन सच में सस्ते होंगे? इसे समझने के लिए पूरी सप्लाई चेन को देखना जरूरी है।

Trump-Xi की मुलाकात क्यों अहम है?

अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से टैरिफ और टेक्नोलॉजी को लेकर तनाव रहा है। 2025 में दोनों देशों के बीच टैरिफ कई बार बढ़े और घटे, जबकि बाद में ट्रेड ट्रूस के जरिए स्थिति को कुछ स्थिर करने की कोशिश हुई। अब 10 नवंबर को मौजूदा ट्रूस की अवधि खत्म होनी है, इसलिए इस मुलाकात में आगे की दिशा तय करना अहम है। Reuters के मुताबिक दोनों देश ट्रेड ट्रूस बढ़ाने और बड़े व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी काम कर रहे हैं।

Advertisement

यहीं से स्मार्टफोन की कहानी शुरू होती है। आज एक फोन भले ही अमेरिका, चीन, भारत या किसी दूसरे देश में बिक रहा हो, लेकिन उसके अंदर इस्तेमाल होने वाले चिप, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा मॉड्यूल और दूसरे पार्ट्स की सप्लाई कई देशों से जुड़ी होती है।

iPhone की कीमत पर क्या असर पड़ेगा?

Apple की सप्लाई चेन चीन पर पहले की तुलना में कम निर्भर हो रही है। कंपनी के सप्लायर नेटवर्क में 60 से ज्यादा देशों में हजारों सुविधाएं शामिल हैं। भारत भी इस बदलाव का बड़ा हिस्सा बन चुका है। 2026 में दुनिया के कुल iPhone प्रोडक्शन का करीब 28% भारत में असेंबल होने का अनुमान है, जबकि 2025 में यह हिस्सा करीब 23% था।

Advertisement

इसका मतलब यह है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ का दबाव कम होता है, तो Apple की पूरी सप्लाई चेन पर लागत का दबाव घट सकता है। लेकिन इसका सीधा मतलब यह नहीं है कि भारत में अगले ही दिन iPhone की कीमत कम हो जाएगी।

Apple के लिए कीमत तय करने में सिर्फ चीन से आने वाले सामान की लागत ही मायने नहीं रखती। इसमें प्रोडक्शन, लॉजिस्टिक्स, टैक्स, करेंसी एक्सचेंज और कंपनी की अपनी प्राइस स्ट्रैटेजी भी शामिल होती है। इसलिए टैरिफ घटने का फायदा पहले कंपनी की लागत और सप्लाई चेन में दिखाई दे सकता है, ग्राहक की कीमत में बाद में।

Samsung को कितना फायदा या नुकसान?

Samsung की स्थिति Apple से अलग है। कंपनी की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में वियतनाम की भूमिका काफी बड़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung के Vietnam प्लांट हर साल 10 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन बनाते हैं, जो कंपनी के कुल स्मार्टफोन प्रोडक्शन का करीब आधा हिस्सा है।

Advertisement

इसलिए US-China रिश्तों में बदलाव का Samsung पर असर Apple या Xiaomi की तरह सीधे China manufacturing के जरिए नहीं आएगा। हालांकि स्मार्टफोन के लिए इस्तेमाल होने वाले चिप, मेमोरी, डिस्प्ले और दूसरे कंपोनेंट की ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन और अमेरिका दोनों की अहम भूमिका है। यहां किसी भी बड़े टैरिफ बदलाव का असर लागत पर पड़ सकता है।

Xiaomi के लिए कहानी थोड़ी अलग है

Xiaomi एक चाइनीज कंपनी है, इसलिए अमेरिका-चाइना ट्रेड पॉलिसी में बदलाव उसके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि भारतीय Xiaomi यूजर्स पर असर सिर्फ अमेरिका और चीन के बीच लगने वाले टैरिफ से तय नहीं होगा। कंपनी के फोन की कीमत पर मेमोरी चिप, प्रोसेसर, डिस्प्ले और दूसरे कंपोनेंट की कीमत का भी असर पड़ता है। हाल ही में Xiaomi ने चीन में कुछ स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई थीं और इसकी वजह प्रमुख कंपोनेंट, खासकर मेमोरी चिप की बढ़ती लागत बताई गई थी।

Advertisement

इसलिए अगर Trump-Xi बातचीत से ट्रेड का माहौल बेहतर होता है, सप्लाई चेन स्थिर होती है और कंपोनेंट की लागत पर दबाव कम होता है, तो Xiaomi समेत कई कंपनियों को फायदा मिल सकता है। लेकिन यह फायदा सीधे ग्राहक तक कितना पहुंचेगा, यह कंपनियों की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी पर निर्भर करेगा।

तो क्या भारत में फोन सस्ते होंगे?

तुरंत और सीधे तौर पर नहीं। Trump-Xi की मुलाकात के बाद अगर टैरिफ कम होते हैं, तो इसका पहला असर सप्लाई चेन और कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है। इसके बाद अगर कंपोनेंट और लॉजिस्टिक्स की लागत भी कम होती है, तो कंपनियों के पास कीमत कम करने की गुंजाइश बढ़ सकती है।

Advertisement

लेकिन दूसरी तरफ अगर मेमोरी, चिप या दूसरे कंपोनेंट महंगे होते हैं, तो ट्रेड टेंशन में कमी के बावजूद फोन सस्ते नहीं होंगे। यानी Trump-Xi की मुलाकात अकेले iPhone, Samsung या Xiaomi के डिवाइसेज की कीमत तय नहीं करेगी। भारत के लिए एक और दिलचस्प पहलू है। Apple लगातार अपनी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लायर बेस को चीन से बाहर फैलाने की कोशिश कर रहा है। भारत में Apple के सप्लायर्स की संख्या 2023 के 14 से बढ़कर 2025 में 40 से ज्यादा हो गई थी।

इस मुलाकात में भारतीय यूजर्स को क्या देखना चाहिए?

अगर US-China trade truce लंबे समय तक बनी रहती है और दोनों देशों के बीच टैरिफ कम होते हैं, तो इसका फायदा ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन को मिल सकता है। लेकिन iPhone, Samsung या Xiaomi के अगले मॉडल की कीमत सिर्फ Trump-Xi मुलाकात देखकर तय नहीं की जा सकती। भारतीय ग्राहकों के लिए असली संकेत होंगे - टैरिफ में वास्तविक कटौती, कंपोनेंट की कीमत, चीन से सप्लाई की स्थिति, भारत में मैन्युफैक्चरिंग और कंपनियों की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी।

यानी अभी इसे ऐसे समझिए कि Trump-Xi की मुलाकात फोन सस्ते होने की गारंटी नहीं है, लेकिन अगर इससे व्यापारिक तनाव कम होता है तो महंगे फोन बनाने वाले कुछ फैक्टर जरूर कम हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.