ट्रंप ने चाहा, तो भारत में iphone का प्रोडक्‍शन पहुंच जाएगा 30 अरब डॉलर तक!

iphone : ट्रंप के टैरि‍फ बढ़ाने के फैसले से ऐपल आईफोन का प्रोडक्‍शन डबल होने की उम्मीद की जा रही है।

ट्रंप ने चाहा, तो भारत में iphone का प्रोडक्‍शन पहुंच जाएगा 30 अरब डॉलर तक!

मौजूदा समय में भारत में ऐपल के आईफोन का प्रोडक्‍शन मूल्य लगभग 15-16 अरब डॉलर सालाना है।

ख़ास बातें
  • भारत में बढ़ सकता है आईफोन का प्रोडक्‍शन
  • डोनाल्‍ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से उम्‍मीद
  • चीनी सामान पर टैरिफ लगाने से बढ़ सकता है प्रोडक्‍शन
विज्ञापन
अगले साल जनवरी में अमेरिका के नए राष्ट्रपति की जिम्‍मेदारी संभालने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप (Doanld Trump) अगर चीनी इम्‍पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाने पर अमल करते हैं, तो ऐपल (Apple) की ओर से इसका सीधा फायदा भारत को होगा। रिपोर्ट्स के मुताब‍िक, ऐपल भारत में अपने आईफोन प्रोडक्‍शन में तेजी से बढ़ोतरी कर सकती है, जो अगले दो साल में संभावित रूप से सालाना 30 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। मौजूदा समय में भारत में ऐपल के आईफोन (iphone Production in india) का प्रोडक्‍शन मूल्य लगभग 15-16 अरब डॉलर सालाना है। 

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के टैरि‍फ बढ़ाने के फैसले से ऐपल आईफोन का प्रोडक्‍शन डबल होने की उम्मीद की जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अपने कैंपेन के दौरान कहा था क‍ि अगर वह चुनाव में जीत हास‍िल करेंगे, तो चीनी इम्‍पोर्ट पर 60 से 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। वहीं, दूसरी ओर ऐपल को भारत में पहले से अधिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

ट्रंप चीनी इम्‍पोर्ट पर टैरिफ लगाने जैसा काम पहली बार नहीं करने जा रहे। इससे पहले अपने प‍िछले कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने चीनी सामान पर टैरिफ लागू किया था। जानकारों का कहना है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की रणनीति ऐपल के ग्‍लोबल प्रोडक्‍शन नेटवर्क में भारत की भूमिका को अहम बना सकती है। 

ऐपल, भारत में अपना प्रोडक्‍शन किस लिमिट तक बढ़ाएगी, यह काफी हद तक ट्रंप के ऑफ‍िशियली  अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद की कार्यवाही पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐपल की रणनीति सफल होने के लिए, भारत सरकार की भूमिका भी अहम होगी। सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कि आईफोन का निर्माण वियतनाम जैसे देशों की ओर शिफ्ट न हो, देश में सुधारों को जारी रखना होगा। 

रिपोर्ट्स में काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint research) का भी जिक्र मिलता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की ओर से कहा गया है कि आने वाले समय में हाई-एंड आईफोन की ग्‍लोबल डिमांड को लेकर तेजी देखने को मिलेगी। इस बढ़ती डिमांड के साथ भारत में प्रोडक्‍शन वैल्‍यू में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »