Tecno Spark Power 2 में है 6,000 एमएएच बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले, जानें दाम

Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित HIOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 7 इंच एचडी+ (720x1640 पिक्सल) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है।

Tecno Spark Power 2 में है 6,000 एमएएच बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले, जानें दाम

Tecno Spark Power 2 दूर करेगा बैटरी की टेंशन

ख़ास बातें
  • Tecno Spark Power 2 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है टेक्नो स्पार्क पावर 2
  • टेक्नो स्पार्क पावर 2 की सेल 23 जून को होगी शुरू
विज्ञापन
Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन 6,000 एमएएच बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। दमदार बैटरी के साथ फोन में 7 इंच का वाटरड्रॉप डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा क्वाड फ्लैश सपोर्ट के साथ मौजूद है। टेक्नो स्पार्क पावर 2 स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट का बटन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी दिया गया है।
 

Tecno Spark Power 2 price in India, availability

टेक्नो स्पार्क पावर 2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर शुरू होगी, पहली सेल 23 जून को रात 12 बजे शुरू की जाएगी। Tecno Spark Power 2 आइस जेडाइट और मिस्टी ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Tecno Spark Power 2 specifications

टेक्नो स्पार्क पावर 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित HIOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 7 इंच एचडी+ (720x1640 पिक्सल) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो वह 64 जीबी है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क पावर 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी कैमरा वाइड एंगल लेंस के साथ 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू व 2.5 सीएम मैक्रो लेंस। कैमरा में आपको क्वाड फ्लैश सपोर्ट, बोकेह इफेक्ट, ऑटो सीन डिटेक्शन, AI बॉडी शेपिंग, AI एचडीआर, AR मोड, गूगल लेंस, AI ब्यूटी और पेनोरमा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो स्पार्क पावर 2 के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 78.3 डिग्री व्यूवइंग एंगल दिया गया है। फ्रंट कैमरे में डुअल फ्लैश, AI ब्यूटी, वाइड सेल्फी, AR मोड, पोट्रेट मोड, कस्टम ब्यूटी मोड्स जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

इस फोन में आपको 6,000 एमएएच जैसी दमदार बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर चार दिन चल सकता है। दावा तो यह भी है कि बैटरी में 376 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 37 घंटे कॉलिंग, 19 घंटे इंटरनेट, 155 घंटे म्यूजिक, 13 घंटे गेम प्लेइंग और 14 घंटे वीडियो प्लेबैक मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ वी5, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac आदि फीचर्स शामिल हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »