Tecno Spark Go 5G भारत में 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Spark Go 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 5G में 6.74 इंच की HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark Go 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Spark Go 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark Go 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Spark Go 5G लॉन्च कर दिया है। Spark Go 5G में 6.74 इंच की HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Tecno Spark Go 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Spark Go 5G Price

Tecno Spark Go 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को स्काई ब्लू, इंक ब्लैक, टरक्विस ग्रीन और हेरिटेज बीकानेर रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Spark Go 5G की प्री-बुकिंग करने पर खरीदारों को 1 करोड़ से ज्यादा की प्राइज जीतने का मौका मिलेगा।

Tecno Spark Go 5G Specifications

Tecno Spark Go 5G में 6.74 इंच की HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर काम करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप के लिए Spark Go 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.74 मिमी, चौड़ाई 77.7 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

Tecno Spark Go 5G की कीमत कितनी है?

Tecno Spark Go 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Tecno Spark Go 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Tecno Spark Go 5G में 6.74 इंच की HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

Tecno Spark Go 5G में कैसा कैमरा है?

Tecno Spark Go 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark Go 5G की बैटरी कैसी है?

Tecno Spark Go 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.