• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 11GB रैम, 5000mAh बैटरी 10 हजार से कम कीमत में! Tecno Spark 9 कल होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

11GB रैम, 5000mAh बैटरी 10 हजार से कम कीमत में! Tecno Spark 9 कल होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

Tecno Spark 9 में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा।

11GB रैम, 5000mAh बैटरी 10 हजार से कम कीमत में! Tecno Spark 9 कल होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

Tecno Spark 9 पहला ऐसा फोन होगा जो 10 हजार से कम कीमत में 11GB रैम के साथ आएगा।

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 9 में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
  • यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 SoC से लैस होगा।
  • 5,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ यह Android 12 पर रन करेगा।
विज्ञापन
Tecno Spark 9 भारत में कल यानि, 18 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि Tecno Spark 9 पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 10 हजार से कम की कीमत में 11GB रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6GB रैम दी गई है, जिसके साथ में 5GB वर्चुअल रैम होगी। फोन में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन दस हजार से नीचे के सेग्मेंट को टारगेट करने के लिए बनाया गया है। इसका मुकाबला Redmi 9 Activ, Realme Narzo 50i, Oppo A15s जैसे स्मार्टफोन्स के साथ होगा।  
 

Tecno Spark 9 price, availability in India

Tecno Mobile ने एक ट्वीट के जरिए स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि Tecno Spark 9 को 18 जुलाई को लॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की गई है जिसमें दिखाया गया है कि फोन इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। 
 

Tecno Spark 9 specifications

Tecno Spark 9 में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। डिस्प्ले में वॉटर ड्रॉप नॉच दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 SoC से लैस बताया जा रहा है। फोन में, जैसा कि पहले बताया गया है, 6GB फिजिकल रैम के साथ 5GB वर्चुअल रैम भी होगी। 5,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ यह Android 12 पर रन करेगा। 

अभी तक फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन नहीं बताए गए हैं। हालांकि, फोन के डिजाइन को देखकर पता लगता है कि इसमें आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा। मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। साथ में एक सपोर्टिव कैमरा भी है और LED फ्लैश भी दिया गया है। इसमें सक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। डिस्प्ले पर वॉटर ड्रॉप नॉच में फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »