Tecno Spark 6 Go स्मार्टफोन 8,699 रुपये में लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Tecno Spark 6 Go के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,699 रुपये हैं। हालांकि, इसके अलावा भी Tecno Spark 6 Go को 8,499 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

Tecno Spark 6 Go स्मार्टफोन 8,699 रुपये में लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Tecno Spark 6 Go में मिलेंगे एक्वा ब्लू, आइस जेडाइट और मिस्ट्री व्हाइट कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 6 Go की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी उपलब्ध
  • टेक्नो स्पार्क 6 गो की ऑफलाइन सेल 7 जनवरी से होगी शुरू
  • ऑनलाइन 25 दिसंबर से खरीद सकेंगे टेक्नो स्पार्क 6 गो
विज्ञापन
Tecno Spark 6 Go को भारत में कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। टेक्नो स्पार्क 6 गो में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और सेल्फी फ्लैश भी मौजूद है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज पर 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम या फिर स 54 घंटे तक का टॉक-टाइम प्रदान करता है। टेक्नो स्पार्क 6 गो की टक्कर भारतीय बाज़ार में Redmi 9i, Realme C3 और Samsung Galaxy M01s जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Tecno Spark 6 Go price in India, availability details

टेक्नो स्पार्क 6 गो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,699 रुपये हैं। हालांकि, इसके अलावा भी Tecno Spark 6 Go को 8,499 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को आप एक्वा ब्लू, आइस जेडाइट और मिस्ट्री व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यही नहीं Tecno इस फोन पर 100 दिनों के अंदर वन-टाइम स्क्रीन-रिप्लेसमेंट सुविधा भी प्रदान कर रही है। उपलब्धता की बात करें, तो टेक्नो स्पार्ट 6 गो की सेल भारत में 25 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, इसे आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन इस फोन की सेल 7 जनवरी से शुरू होगी।
 

Tecno Spark 6 Go specifications

डुअल-सिम (नैनो) Tecno Spark 6 Go एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.2 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 6.52 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर मौजूद है, जिसे 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस मौजूद है। फोन का कैमरा एआई एचडीआर, एआई ब्यूटी, बोकेह मोड और ऑटो सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हुए हैं।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 6 गो में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

टेक्नो स्पार्क 6 गो में 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है और फोन माइक्रोएसडी कार्ड को 512 जीबी तक सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

इसके अलावा, टेक्नो स्पार्क 6 गो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन का डायमेंशन 165.6x76.3x9.1mm और भार 193 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + AI lens
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »