Tecno Spark 5 में हैं चार रियर कैमरे और 5000 एमएएच बैटरी, दाम 7,999 रुपये

Tecno Spark 5 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, बोकेह मोड के लिए दो 2 मेगापिक्सल का कैमरा व 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा AI शूटर शामिल है।

Tecno Spark 5 में हैं चार रियर कैमरे और 5000 एमएएच बैटरी, दाम 7,999 रुपये

Tecno Spark 5 में है 5000 एमएएच बैटरी

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 5 में दिया गया है क्वाड कैमरा सेटअप
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
  • फोन में 'Dot-In' डिस्प्ले दी गई है
विज्ञापन
Tecno Spark 5 स्मार्टफोन गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया। टेक्नो का कहना है कि यह अपने सेगमेंट में 13 मेगापिक्सल AI क्वाड कैमरा सेटअप और 6.6 इंच 'Dot-In' डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। Tecno ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बाहर भी स्मार्टफोन डिलिवरी की व्यवस्था की है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनाई रखी जा सके। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए भारत में 35,000 से अधिक रिटेलर्स के जरिए होम डिलिवरी की सुविधा का भी ऐलान किया है।
 

Tecno Spark 5 price, availability

टेक्नो स्पार्क 5 की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन खरीद के लिए अमेज़न पर उपलब्ध होगा। सेल शुक्रवार (22 मई) से शुरू होगी। वहीं, इच्छुक ग्राहक Tecno Spark 5 को ऑफलाइन रिटेलर्स से भी खरीद सकते हैं, जिसकी सेल 25 मई से शुरू होगी। यह फोन आइस जेडाइट और स्पार्क ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ आया है। कंपनी फोन पर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 1 महीने एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है।
 

Tecno Spark 5 specifications

डुअल सिम टेक्नो स्पार्क 5 फोन में 6.6 इंच एचडी+ डॉट-इन डिस्प्ले के साथ 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.1 पर चलता है। मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

Tecno Spark 5 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, बोकेह मोड के लिए दो 2 मेगापिक्सल का कैमरा व 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा AI शूटर शामिल है। रियर कैमरा में मैक्रो, बोकेह इफेक्ट, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई एचडीआर और ओआर मोड आदि फीचर्स शामिल हैं। इसमें क्वाड एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, इसमें आप एआई ब्यूटी, एआर मोड और पोट्रेट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टेक्नो स्पार्क 5 में लम्बी बैटरी लाइफ के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। आप फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802 एसी, और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। फोन में मौजूद सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »