• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Spark 40 स्मार्टफोन सीरीज जल्द देगी मार्केट में दस्तक, EEC सर्टिफिकेशन में 3 मॉडल आए नजर

Tecno Spark 40 स्मार्टफोन सीरीज जल्द देगी मार्केट में दस्तक, EEC सर्टिफिकेशन में 3 मॉडल आए नजर

कंपनी को अफॉर्डेबल प्राइस में बेहतर फीचर्स देने के लिए जाना जाता है।

Tecno Spark 40 स्मार्टफोन सीरीज जल्द देगी मार्केट में दस्तक, EEC सर्टिफिकेशन में 3 मॉडल आए नजर

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 30 फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • सीरीज के तीन मॉडल्स को EEC सर्टीफिकेशन में देखा गया है।
  • इसमें Tecno Spark 40, Spark 40 Pro, और Spark 40 Pro+ शामिल हैं।
  • जल्द ही यह सीरीज मार्केट में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
Tecno की ओर से जल्द ही इसकी नई स्मार्टफोन सीरीज Spark 40 को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की इस नई सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च की घोषणा से पहले ही एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड नजर आए हैं। इस सीरीज से पहले कंपनी ने अपनी Tecno Camon 40 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। कंपनी की अपकमिंग Spark 40 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं जिनमें Tecno Spark 40, Spark 40 Pro, और Spark 40 Pro+ का नाम बताया गया है। आइए जानते हैं नई सीरीज के बारे में और क्या जानकारी सामने आ रही है। 

Tecno Spark 40 Series 
Tecno Spark 40 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके स्मार्टफोन मॉडल एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। सीरीज के तीन मॉडल्स को EEC सर्टीफिकेशन में देखा (via) गया है। इसमें Tecno Spark 40, Spark 40 Pro, और Spark 40 Pro+ शामिल हैं। इनके मॉडल नम्बर क्रमश: KM5, KM6, और KM7 हैं। हालांकि EEC की इस लिस्टिंग में इन मॉडल्स के अन्य डिटेल्स नहीं मिलते हैं। लेकिन मॉडल्स का इस लिस्टिंग में नजर आना बताता है कि जल्द ही यह सीरीज मार्केट में दस्तक देने वाली है। 

Spark 40 सीरीज इससे पहले आई Tecno Spark 30 सीरीज की सक्सेसर होगी। अपकमिंग सीरीज में Tecno Spark 40, Spark 40 Pro मॉनिकर पुरानी सीरीज से मिलते हैं, लेकिन Spark 40 Pro+ अपकमिंग सीरीज में नया हाई एंड मॉडल होगा। Camon 40 सीरीज में MediaTek प्रोसेसर और AI फीचर्स जैसे AI Call Assistant, AI Writing और AI Image Generation शामिल हैं। Camon 40 Premiere में 50MP का कैमरा होगा, जो Tecno AI Glasses जैसा ही सेंसर इस्तेमाल करता है। 

अपकमिंग सीरीज के बारे में अभी तक अन्य कोई डिटेल्स सामने नहीं आए हैं। लेकिन नए सर्टिफिकेशन और लिस्टिंग में सीरीज का नजर आना संकेत देता है कि यह सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। कंपनी को अफॉर्डेबल प्राइस में बेहतर फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। अब देखना होगा कि Tecno Spark 40 सीरीज में कंपनी क्या नया लेकर आती है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »