5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ TECNO SPARK 30C 5G लॉन्‍च, कीमत है कम!

इसमें 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • TECNO SPARK 30C 5G हुआ भारत में लॉन्‍च
  • 5 हजार एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम है इसमें
  • 48 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है

फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स की खूबियां भी हैं।

TECNO SPARK 30C 5G Launched : टेक्‍नो ने कई सारी खूबियों के साथ SPARK 30C स्‍मार्टफोन को आकर्षक कीमतों में लॉन्‍च कर दिया है। फाेन में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। 5 हजार एमएएच की बैटरी है। 48MP मेन कैमरा सेंसर वाला यह फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी दावा कर रही है कि यूजर्स को 4 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस मिलेगी। IP54 रेटिंग के साथ यह डिवाइस आती है, जो इसे छींटों से होने वाले नुकसान से बचा सकती है।  
 

TECNO SPARK 30C Price in india 

TECNO SPARK 30C को तीन कलर ऑप्‍शंस- मिडनाइट शैडो, एज्‍यॉर स्‍काई और ऑरोरा क्‍लाउड में लाया गया है। इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। फोन की बिक्री ऑफलाइन हो रही है। 
 

TECNO SPARK 30C Specifications, features 

TECNO SPARK 30C में 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720x1600 पिक्‍सल्‍स है। 

Android 14 पर चलने वाले SPARK 30C में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम दी गई है, जिसे और 4जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64GB और 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। 
Advertisement

फोन में 48MP का मेन कैमरा है, जोकि Sony IMX582 सेंसर है। फ्रंट कैमरा 8एमपी का दिया गया है। 5हजार एमएएच की बैटरी इसमें है, जो 18वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स, डॉल्‍बी एटमॉस, हाई-रेस ऑडियो, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल सपोर्ट, NFC सपोर्ट की सुविधाएं शामिल हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.