Tecno Spark 20 Pro और Spark 20 4G की लाइव इमेज लीक! 108MP कैमरा फोन से जुड़ी हर डिटेल जानें

Tecno Spark 20 Pro में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • टेक्‍नो के नए स्‍मार्टफोन जल्‍द होने वाले हैं लॉन्‍च
  • Tecno Spark 20 Pro और Spark 20 4G की होनी है लॉन्चिंग
  • इन स्‍मार्टफोन्‍स की लाइव इमेज लीक

Google कंसोल लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Tecno Spark 20 4G स्‍मार्टफोन 4GB रैम के साथ सकता है।

Photo Credit: @passionategeekz

Tecno Spark 20 Pro और Spark 20 4G स्‍मार्टफोन कई दिनों से चर्चाओं में हैं। कहा जा रहा है कि ब्रैंड अगले साल इन फोन्‍स को भारत में लेकर आएगा। इन डिवाइसेज के स्‍पेक्‍स और फीचर्स अलग-अलग लीक रिपोर्ट में सामने आ रहे हैं। अब दोनों फोन्‍स की लाइव इमेज को शेयर किया गया है। इससे फोन्‍स के डिजाइन का पता चलता है। Tecno Spark 20 Pro की लाइव इमेज में बड़ा रियर कैमरा बंप दिखाई दे रहा है। यह iPhone 15 Pro के जैसा नजर आता है। 

टिप्‍सटर ‘पारस गुगलानी' (Paras Guglani) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर यह डिटेल और लाइव इमेज शेयर कीं। पारस ने Tecno Spark 20 Pro की जो इमेज दिखाई है, उसमें बड़ा रियर कैमरा बम्‍प नजर आता है। यह आईफोन 15 के मॉडल से मिलता-जुलता है। पारस ने यह भी दावा किया क‍ि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बैक साइड में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। 

पारस ने यह भी बताया है कि Tecno Spark 20 Pro में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर होगा। प्रो और प्रो+ वेरिएंट भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च होने की बात कही गई है। एक अन्‍य ट्वीट में पारस ने Tecno Spark 20 4G की लाइव इमेजेस भी शेयर की हैं। यह फोन कई मार्केट्स में आ चुका है। भारत में इसे अगले महीने दिसंबर या जनवरी में लाया जा सकता है।

इसके अलावा, Google कंसोल लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Tecno Spark 20 4G स्‍मार्टफोन 4GB रैम के साथ सकता है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्राेसेसर दिया जा सकता है। फोन को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लाए जाने की उम्‍मीद है। 256 जीबी स्‍टोरेज के साथ 8 जीबी रैम दी जा सकती है। 
Advertisement

Tecno Spark 20 4G में 50 मेगापिक्सल का AI पावर्ड प्राइमरी कैमरा सेंसर होने की संभावना है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने की भी उम्मीद है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी हो सकती है, जो 18 वॉट वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.