Tecno Spark 20 Pro 5G आया FCC और TDRA पर नजर, 8GB RAM, 4900mAh के साथ देगा दस्तक

Tecno Spark 20 Pro में 4,900mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20 Pro 5G मॉडल के रियर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है।
  • Tecno Spark 20 Pro में 4,900mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Tecno Spark 20 Pro में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Tecno Spark 20 Pro 4G में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno कथित तौर पर Tecno Spark 20 Pro 5G पर काम कर रही है। बीते साल दिसंबर में Tecno ने फिलीपींस मार्केट में Spark 20 Pro 4G पेश किया था। अब ब्रांड Spark 20 Pro का 5G वेरिएंट जल्द ही ग्लोबल बाजार में लेकर आने वाला है। यहां हम आपको Tecno Spark 20 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Spark 20 Pro 5G यहां आया नजर


Advertisement
Tecno के आगामी Spark 20 Pro 5G को KJ8 मॉडल नंबर के साथ FCC और TDRA डाटाबेस पर देखा गया था। FCC पर इस फोन के नाम के साथ-साथ इसका बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेसिटी का भी पता चला है। नए Tecno Spark 20 Pro में 4,900mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की भी पुष्टि की गई थी।

वेबसाइट पर डिजाइन का पता चला। Spark 20 Pro 5G मॉडल के रियर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 3 इमेज सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है, जो लुक में iPhone 15 Pro जैसा दिखता है। यह डिजाइन भी Spark 20 Proके 4G वेरिएंट जैसा ही है। हालांकि, TDRA लिस्टिंग में इस फोन के स्पेसिफिकेशंस या फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।


Advertisement
Tecno Spark 20 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस


Tecno Spark 20 Pro 4G में 6.78 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। Spark 20 Pro 4G में Helio G99 SoC दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ा बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। नया 5G मॉडल 5G सपोर्ट वाले प्रोसेसर के साथ आएगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.