Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में 108MP कैमरा, 16GB तक रैम के साथ 9 जुलाई को होगा लॉन्च

Tecno Spark 20 Pro 5G के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 14 आधारित HiOS 14 के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 11:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC होगा।

Tecno Spark 20 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 20 Pro 5G ग्लोबल मार्केट में जून में ही लॉन्च हो चुका है। अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है। भारतीय वेरिएंट काफी हद तक ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही होने की संभावना है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके मेन स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। इसके लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में 9 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। फोन Amazon से खरीदा जा सकेगा जिसके लिए लॉन्च से पहले एक माइक्रोसाइट भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव हो चुकी है। फोन कब से उपलब्ध होगा इसकी जानकारी भी टेक्नो ने दी है। माइक्रोसाइट पर फोन का टीजर देखकर पता चलता है कि इसका डिजाइन ग्लोबल वेरिएंट के लगभग समान ही है। रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट है जो कि थोडे़ उभरे हुए मॉड्यूल के साथ नजर आ रहा है। इसमें सिल्वर कलर का मैटेलिक बॉर्डर दिखाई देता है। 
Advertisement

फोन का सिम ट्रे स्लॉट लेफ्ट में ऊपरी कोने की ओर रखा गया है। राइट स्पाइन पर ऊपर की तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। टॉप कॉर्नर पर Dolby Atmos का प्रिंट दिखता है जिसके पास स्पीकर ग्रिल भी दिया गया है। फोन को कंपनी ने व्हाइट शेड में टीज किया है। 
 

Tecno Spark 20 Pro 5G features

Tecno Spark 20 Pro 5G का भारतीय वेरिएंट 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा जिसमें एक माइक्रो लेंस भी देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC होगा। यही चिपसेट ग्लोबल मॉडल में भी मौजूद है। इसके साथ में 16 जीबी की डाइनेमिक रैम दी गई है। ऑनबोर्ड स्टोरेज 256 जीबी की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट है जिससे स्टोरेज 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।  
Advertisement

Tecno Spark 20 Pro 5G के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 14 आधारित HiOS 14 के साथ आएगा। इसमें 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.