Tecno Spark 10 Pro फोन 50MP कैमरा के साथ पेश, MegaBook S1 2023 ने भी दी MWC 2023 में दस्तक

Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में Tecno Spark 10 Pro और अपग्रेडेड MegaBook S1 लैपटॉप को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Tecno ने Tecno Spark 10 Pro और अपग्रेडेड MegaBook S1 लैपटॉप पेश किया है।
  • Tecno Spark 10 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Spark 10 Pro MediaTek Helio G88 SoC के साथ आएगा।

Tecno Spark 10 Pro, Tecno Spark 9 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V Fold के साथ दो नए डिवाइसेज Tecno Spark 10 Pro और अपग्रेडेड MegaBook S1 लैपटॉप को पेश किया है। हालांकि फोन बिक्री के लिए मार्च में उपलब्ध होगा, लेकिन Tecno ने इन डिवाइसेज के कुछ स्पेसिफिकेशंस साझा किए हैं। Tecno Spark 10 Pro में 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर फ्रंट कैमरा आएगा। यह MediaTek Helio G88 SoC पर काम करेगा। आइए Tecno के नए स्मार्टफोन और लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Tecno Spark 10 Pro को 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ऑफिशियली स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च करेगी। फिलहाल इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 SoC के साथ आएगा। इसमें फ्रंट कैमरे के साथ एक ड्यूल टॉर्च भी आएगी। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ग्लॉसी फिनिश के साथ ग्लास बैक पैनल है।
Advertisement

Tecno ने इस बीच, MWC 2023 में MegaBook S1 2023 भी पेश किया है जो कि दिसंबर 2022 में लॉन्च किए गए लैपटॉप का एडवांस वर्जन है। नया लैपटॉप लेटेस्ट 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है। इस लैपटॉप में हैंड गेस्चर पीसी स्विफ्टट्रांसफर का फीचर भी है। यह फीचर कंपनी के नए जनरेशन के वनलीप कनेक्शन का सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स डाटा शेयर कर सकते हैं, फाइल मैनेज कर सकते हैं, मल्टी-स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही अपने डिजिटल इकोसिस्टम में रिवर्स नेटवर्क शेयर कर सकते हैं।

इन एडवांस फीचर्स के अलावा लैपटॉप में MegaBook S1 के अधिकतर फीचर्स हैं, जिसे दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। MegaBook S1 की मोटाई 13.5 मिमी और वजन 1.35 किलो है। लैपटॉप 12वीं जनरेशन के इंटेल कोर आई7 सीपीयू और विंडोज 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लॉन्च किया गया था। डिस्प्ले की बात करें तो MegaBook S1 में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3.2K, वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 450 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

वज़न

1.35 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.