7000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाले Tecno POVA 3 का लुक आया नजर, 25 मई को होगा लॉन्च

Tecno Pova 3 की कीमत 8,999 PHP यानी कि 13,358 रुपये हो सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन का इलेक्ट्रिक ब्लू वर्जन 9,399 PHP यानी कि 13,954 रुपये में आएगा जो कि एक लिमिटेड वर्जन होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 3 में 6.95 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में Helio G88 चिपसेट दिया गया है।
  • Tecno Pova 3 की कीमत 8,999 PHP यानी कि 13,358 रुपये हो सकती है।

Tecno Pova 3 में 6.95 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Twitter/@passionategeekz

Tecno कंपनी 25 मई को फिलीपींस में Tecno Pova 3 स्मार्टफोन का ऐलान करने वाली है। कंपनी के फेसबुक हैंडल पर पहले से ही स्मार्टफोन का डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। अब, टिपस्टर पारस गुगलानी ने स्मार्टफोन के लाइव शॉट्स शेयर किए हैं। आइए इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pova 3 की फोटो से पता चलता है कि इसके फ्रंट में एक बड़े साइज की पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी। इसके रियर शेल में क्वाड-एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलेगी। ऐसा पता चलता है कि स्मार्टफोन के रियर में बीच में थोड़ी ब्राइट वर्टिकल स्ट्राइप के साथ मैट फिनिश है।
 
 

Tecno Pova 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Pova 3 में 6.95 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी+ 1080 x 2400 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Helio G88 चिपसेट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, ग्रेफाइट कूलिंग, DTS स्टीरियो स्पीकर्स, Z-एक्सिस लीनियर मोटर और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
 

Tecno Pova 3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो फिलीपींस में Tecno Pova 3 की कीमत 8,999 PHP यानी कि 13,358 रुपये हो सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन का इलेक्ट्रिक ब्लू वर्जन 9,399 PHP यानी कि 13,954 रुपये में आएगा जो कि एक लिमिटेड वर्जन होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Tech Silver और Eco Black में भी आएगा।
Advertisement

टिपस्टर के अनुसार, Tecno POVA 3 भारत में अगले मा एंट्री ले सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन 6GB और 128GB वर्जन में आ सकता है। भारत में Tecno Pova 3 स्मार्टफोन Black Sea, Silver Sea और Blue Seaमें आ सकता है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.