6GB RAM और 50MP कैमरा से लैस Tecno Pova 3 की सेल शुरू, सस्ते दामों में धाकड़ फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

कीमत की बात की जाए तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Tecno Pova 3 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं Tecno Pova 3 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 3 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है।
  • Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova 3 में MediaTek Helio G88 (12nm) प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

ट्रांसियन का ग्लोबल प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड Tecno का लोकप्रिय स्मार्टफोन Tecno Pova 3 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। 7000 mAh बैटरी से लैस स्मार्टफोन 33W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं। यह स्मार्टफोन भारत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है।
 

टेक्नो पोवा 3 दो वेरिएंट में है उपलब्ध:


कीमत की बात की जाए तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Tecno Pova 3 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं Tecno Pova 3 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
 

Tecno Pova 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट से लैस है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Tech Silver, Eco Black और Electric Blue जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTek Helio G88 (12nm) प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं, वहीं इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3.5mm जैक, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट से लैस है। बैटकी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई ऊंचाई 173.1 mm, चौड़ाई 78.46mm और मोटाई 9.44mm है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pova 3, Tecno Pova 3 Price, Tecno Pova 3 Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.