5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ TECNO POP 9 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

TECNO ने भारत में अपना नया बजट 4G स्मार्टफोन TECNO POP 9 लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 17:21 IST
ख़ास बातें
  • TECNO POP 9 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • TECNO POP 9 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • TECNO POP 9 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

TECNO POP 9 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: TECNO

TECNO ने भारत में अपना नया बजट 4G स्मार्टफोन TECNO POP 9 लॉन्च किया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। POP 9 में 6.67 इंच की डॉट इन एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में DTS और स्टीरियो स्पीकर शामिल है। यह फोन MediaTek Helio G50 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको TECNO POP 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

TECNO POP 9 Price


TECNO POP 9 के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है, जिसे 200 रुपये बैंक ऑफर के साथ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 26 नवंबर से शुरू होगी। POP 9 कलर ऑप्शन के मामले में गिलिट्री व्हाइट, लाइम ग्रीन और स्टारट्रेल ब्लैक में उपलब्ध है।


Advertisement
TECNO POP 9 Specifications


TECNO POP 9 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G50 12nm प्रोसेसर के साथ IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी का वादा है कि 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छीटों से बचाव सुनश्चित होता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो POP 9 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IR सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई ‎165.62 मिमी, चौड़ाई 77.01 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन 189 ग्राम है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.