• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Phantom V Fold: भारत में 88,888 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी वाला टेक्नो का पहला फोल्डेबल फोन

Tecno Phantom V Fold: भारत में 88,888 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी वाला टेक्नो का पहला फोल्डेबल फोन

Tecno Phantom V Fold भारत में 88,888 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गय है।

Tecno Phantom V Fold: भारत में 88,888 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी वाला टेक्नो का पहला फोल्डेबल फोन

Tecno Phantom V Fold की भारत में कीमत 88,888 रुपये है

ख़ास बातें
  • Phantom V Fold फोल्डेबल फोन MediaTek Dimensity 9000+ SoC से लैस है
  • फोन अमेजन पर 77,777 रुपये के स्पेशल डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध होगा
  • HDFC बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये की छूट दी जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, Tecno Phantom V Fold को पेश किया था और अब, आखिरकार इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी पहले ही यह घोषणा कर चुकी थी कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को उसकी नोएडा फैक्टरी में बनाया जाएगा। बता दें कि Phantom V Fold भारत में MediaTek Dimensity 9000+ SoC के साथ आने वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। 
 

Tecno Phantom V Fold की भारत में कीमत, उपलब्धता

Tecno Phantom V Fold भारत में 88,888 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गय है। फोल्डेबल फोन 12 अप्रैल को 77,777 रुपये के स्पेशल डिस्काउंटेड प्राइस के साथ अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये की छूट दी जाएगी। टेक्नो फोन के साथ, लोगों को दो साल की वारंटी, 5,000 रुपये का एक मुफ्त ट्रॉली बैग, छह महीने के अंदर एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसे ऑफर्स दिए जाने का वादा किया गया है। ग्राहकों को स्टैंड के साथ एक फ्री फाइबर प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा।
 

Tecno Phantom V Fold के स्पेसिफिकेशंस

Tecno Phantom V Fold में बंद होने पर 1080 x 2550 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.42-इंच LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। खोलने पर, इसमें 2000 x 2296 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 7.85 इंच का बड़ा मेन डिस्प्ले दिखाई देता है।

स्मार्टफोन 4nm MediaTek Dimensity 9000+ SoC का से लैस है और इस चिपसेट के साथ भारत में पहला फोल्डेबल फोन है। स्मार्टफोन LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

टेक्नो फैंटम वी फोल्ड के अल्ट्रा-क्लीन 5-कैमरा सिस्टम में पीछे की तरफ तीन कैमरे शामिल हैं - एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 50-मेगापिक्सल का 2x जूम लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस। फोल्डेबल डिवाइस के दो सेल्फी कैमरों में फ्रंट स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल का लेंस और अंदर 16 मेगापिक्सल का लेंस है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग का कोई विकल्प नहीं है। टेक्नो का दावा है कि फैंटम वी फोल्ड की बैटरी 15 मिनट में 40 फीसदी और 55 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.85 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »