Tecno Phantom V Fold फोन 5000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा फ्रंट पर नजर डालें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • बाहर की ओर फ्रंट स्क्रीन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 9000 Plus चिपसेट दिया गया है।

Tecno Phantom V Fold में पावर के लिए डिवाइस 5,000mAh बैटरी के साथ आता है जिसके सपोर्ट में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है।

Photo Credit: Twitter/tecnomobile

Tecno ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V Fold लॉन्च कर दिया है। फोल्डेबल फोन का स्मार्टफोन मार्केट में अपना एक रुतबा है जिसमें अब Tecno ने भी एंट्री ले ली है। कंपनी ने MWC 2023 में इसे पेश किया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसे एक अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया है। फोन में 12GB रैम मिलती है और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Tecno Phantom V Fold की कीमत, उपलब्धता

Tecno Phantom V Fold को कंपनी ने 89,999 रुपये में पेश किया है। इसमें इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत इसे 79,999 रुपये में भी खरीदा जा सकता है। जबकि 12 जीबी रैम और 512 जीबी मॉडल की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसे ब्लैक और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Tecno Phantom V Fold के स्पेसिफिकेशंस

Tecno Phantom V Fold में बाहर की ओर 6.42 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें AMOLED LPTO पैनल का इस्तेमाल हुआ है। पंच होल डिजाइन के साथ आने वाला ये फोन फुल एचडी प्लस यानि 1080 x 2520 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यानि कि स्क्रीन आपको काफी क्लियर और चमकदार मिलने वाली है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। भीतर की ओर फोन में 7.85 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें AMOLED LTPO पैनल है। इसमें 2000 x 2296 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें साइड की ओर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा फ्रंट पर नजर डालें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। बाहर की ओर फ्रंट स्क्रीन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है जबकि भीतरी स्क्रीन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 9000 Plus चिपसेट दिया गया है। Tecno Phantom V Fold में पावर के लिए डिवाइस 5,000mAh बैटरी के साथ आता है जिसके सपोर्ट में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 का है जिसके ऊपर टेक्नो की HiOS UI स्किन मिलती है। फोन के डाइमेंशन 159.4 x 140.4 x 6.9mm और वजन 299 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.