Tecno ने 3 बार फोल्ड होने वाला मोबाइल कॉन्सेप्ट किया पेश, जानें सबकुछ

Tecno ने अपना लेटेस्ट कॉन्सेप्ट फोल्डेबल Phantom Ultimate G Fold पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जुलाई 2025 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom Ultimate G Fold डिस्प्ले को 2 बार अंदर की ओर फोल्ड करता है।
  • Tecno Phantom Ultimate G Fold में 9.94 इंच की बड़ी इंटरनल डिस्प्ले है।
  • Tecno Phantom Ultimate G Fold में फोल्ड होने वाला G-स्टाइल मैकेनिज्म है।

Tecno Phantom Ultimate G Fold में 9.94 इंच की इंटरनल डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने अपना लेटेस्ट कॉन्सेप्ट फोल्डेबल Phantom Ultimate G Fold पेश किया है। इस फोन में अंदर की ओर फोल्ड होने वाला और ट्राई फोल्ड करने वाला डिजाइन दिया गया है। यह डिवाइस में स्लिम साइज और बेहतर ड्यूराबिलिटी के साथ 9.94 इंच की बड़ी इंटरनल डिस्प्ले है। आइए Tecno Phantom Ultimate G Fold के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tecno Phantom Ultimate G Fold Features


Tecno Phantom Ultimate G Fold में अंदर की ओर फोल्ड होने वाला G-स्टाइल मैकेनिज्म है। टेक्नो का कॉन्सेप्ट डिवाइस डिस्प्ले को दिखाते हुए स्टैंडर्ड ट्राई फोल्ड डिजाइन से अलग डिस्प्ले को दो बार अंदर की ओर फोल्ड करता है। यह डिजाइन बंद होने पर फ्लेक्सिबल पैनल की सुरक्षा में मदद करता है। रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक अलग कवर स्क्रीन है जो कि सामान्य स्मार्टफोन जैसा इंटरफेस प्रदान करती है। इस फोल्डेबल में कस्टम ड्यूल हिंज सेटअप है, जिसमें एक छोटा वॉटरड्रॉप हिंज जो एक हिस्से को अंदर की ओर फोल्ड करता है और एक बड़ा हिंज जो बाकी हिस्से को उसके ऊपर बंद कर देता है। एक लॉकिंग मैकेनिज्म डिवाइस को बंद होने पर बिना कोई गैप छोड़े सिक्योर रखता है।

बड़े हिंज में एक ड्यूल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो एंगल बेस्ड पोजिशनिंग का सपोर्ट करता है। यह डिवाइस को कई एंगल पर खुला रहने में मदद करता है, थोड़ फोल्ड होने पर प्रोडक्टिविटी या मीडिया उपयोग के लिए बेस्ट है। फोल्ड होने पर डिवाइस की मोटाई 11.49 मिमी है और अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.49 मिमी हो जाती है, जो कि वर्तमान में पेश किए गए सबसे ज्यादा स्लिम ट्राई फोल्ड है। यह डिजाइन 2000 एमपीए हाई स्ट्रेंथ स्टील और 0.3 मिमी टाइटन फाइबर रियर पैनल जैसे मैटेरियल के चलते पूरा हुआ है।

अभी तक सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस कॉन्सेप्ट में एक ट्रिपल-कैमरा सिस्टम, एक पावरफुल प्रोसेसर और 5000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद एक फ्लैगशिप लेवल अनुभव प्रदान करती है।
Advertisement

Phantom Ultimate G Fold टेक्नो के पहले के फोल्डेबल कॉन्सेप्ट Phantom Ultimate 2 को फॉलो करता है, जिसे MWC 2025 में शोकेस किया गया था। ये कॉन्सेप्ट डिवाइस दिखाते हैं कि फोल्डेबल हार्डवेयर में Tecno क्या काम कर रहा है। Tecno ने पुष्टि की है कि Phantom Ultimate G Fold को MWC 2026 में शोकेस किया जाएगा, जिसमें कवर स्क्रीन साइज, डिवाइस का वजन और चिपसेट ब्रांड जैसे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो सकता है। कंपनी इस इवेंट में अन्य फोल्डेबल डिवाइस भी पेश कर सकती है, जिसमें Phantom V Flip और V Fold शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.