6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट

Tecno Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन पर ₹3,000 का लॉन्च डिस्काउंट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 50MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल शुरू
  • 3,000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
  • 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी मिलेगी

Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत 39,999 रुपये है

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 50 Ultra 5G आज से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और ये सिंगल कॉन्फिगरेशन में आता है। नया स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है। फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले रियर सेटअप और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। नीचे हम आपको Tecno Camon 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G price in India

Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत 39,999 है, जिसमें सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट आता है। कंपनी लॉन्च कूपन प्रदान कर रही है, जिसमें 3000 डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव कीमत 36,999 हो जाती है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक के लिए No-Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं। फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G specifications

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच का 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2,800Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है। वही ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Camon 50 Ultra के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 3x ऑप्टिकल जूम कैपेसिटी वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.