Tecno Camon 30 सीरीज भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 70W चार्जिंग के साथ 18 मई को होगी लॉन्च!

फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2024 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
  • Tecno Camon 30 Premier में कंपनी ने Dimensity 8200 चिपसेट दिया है।
  • स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 30 सीरीज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह सीरीज को देश में 18 मई को लॉन्च करेगी। सीरीज में Tecno Camon 30, Camon 30 5G, Camon 30 Pro, और Camon 30 Premier शामिल हैं। लेकिन कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि भारत में वह कौन से मॉडल्स पेश करेगी। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Tecno Camon 30 का लॉन्च भारत में तय हो गया है। कंपनी ने टीजर जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है। टीजर में एक मॉडल कंफर्म हो गया है। यहां Tecno Camon 30 Premier का लॉन्च सीरीज में कंफर्म (via) हो गया है। साथ ही कंपनी के X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें पता लगता है कि भारत में सीरीज का Tecno Camon 30 5G भी लॉन्च होगा। एक फोटो पोस्ट के नीचे मॉडल को मेंशन देखा जा सकता है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। फोन में Mediatek Dimensity 7020 चिपसेट है। इसमें 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

Tecno Camon 30 Premier में कंपनी ने Dimensity 8200 चिपसेट दिया है। फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 6.77 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसके साथ में दो और लेंस हैं। अब देखना होगा कि कंपनी भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल्स को इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश करती है, या फिर इसमें कुछ बदलाव होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.