Tecno Camon 30 सीरीज के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ, फोन में होंगे 50 मेगापिक्सल के 3 कैमरा

Tecno Camon 30 इस सीरीज का एंट्री लेवल मॉडल है जो 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2024 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 30 Premier सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल बताया गया है।
  • Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
  • Tecno Camon 30 इस सीरीज का एंट्री लेवल मॉडल है जो 4G फोन है।

Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 30 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। इसे साल की शुरुआत में MWC 2024 में पेश किया गया था। अब सीरीज भारत में भी लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने Amazon पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। सीरीज में चार मॉडल्स शामिल बताए जाते हैं जो कि Tecno Camon 30, Camon 30 5G, Camon 30 Pro, और Camon 30 Premier होंगे। इन चारों ही मॉडल्स में स्पेसिफिकेशंस में अंतर देखने को मिलेगा। आइए चारों मॉडल्स के बारे में अभी तक आई जानकारी के आधार पर जानते हैं कि कैसी होगी टेक्नो कैमन 30 सीरीज। 

Tecno Camon 30 Premier 
Advertisement
Tecno Camon 30 Premier सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल बताया गया है। इसमें 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Dimensity 8200 Ultra SoC से लैस है। साथ में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 70W फास्ट चार्जिंग है। फोन Android 14 OS आधारित HiOS 14 की स्किन के साथ रन करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा है जिनमें मेन लेंस, अल्ट्रा वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Amazon माइक्रोसाइट पर फोन टीज किया गया है।

Tecno Camon 30 Pro 
Tecno Camon 30 Pro फोन ऊपर बताए गए Premier मॉडल के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस कैरी करता है। फोन में 6.78 इंच AMOLED पैनल है लेकिन इसमें LTPO सपोर्ट नहीं है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Dimensity 8200 Ultra चिप से लैस है। साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। इसकी बैटरी और चार्जिंग फीचर्स Premier मॉडल के समान हैं। कैमरा में कुछ अंतर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल लेंस के साथ प्राइमरी और अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद हैं। लेकिन टेलीफोटो की जगह फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Tecno Camon 30 5G 
Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। मॉडल में Mediatek Dimensity 7020 चिपसेट है। इसमें 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Tecno Camon 30 
Tecno Camon 30 इस सीरीज का एंट्री लेवल मॉडल है जो 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह 5G सपोर्ट नहीं करता है। फोन में MediaTek Helio G99 Ultimate SoC दिया गया है जिसके साथ में 8GB रैम दी गई है। यह 12 जीबी तक एक्सपेंड हो सकती है। स्टोरेज के लिए फोन में 256 जीबी का स्पेस दिया गया है। फोन में एक खास फीचर NFC के रूप में दिया गया है जो सीरीज के अन्य मॉडल्स में नहीं है। फोन का डिस्प्ले, कैमरा, और अन्य फीचर्स Tecno Camon 30 5G के समान ही दिए गए हैं। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.