Tecno Camon 30S फोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में Helio G100 चिपसेट दिया गया है।

Tecno Camon 30S फोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Tecno

फोन मे 6.78 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.78 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट है
  • इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग है
  • रियर में 50MP कैमरा, और फ्रंट में 13MP कैमरा है
विज्ञापन
Tecno की ओर से नया स्मार्टफोन Camon 30S लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फोन 6.78 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल जाता है और गीले हाथों से भी इसे ऑपरेट किया जा सकता है। मीडियाटेक के Helio G100 चिपसेट से लैस यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।  
 

Tecno Camon 30S price, availability

Tecno Camon 30S को कंपनी ने फिलहाल पाकिस्तान की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसकी कीमत PKR 60,000 (लगभग 18 हजार रुपये) है। इसमें Blue, Nebula Violet, Celestial Black, और Dawn Gold कलर वेरिएंट्स मिल जाते हैं। फोन धूप में रंग भी बदल सकता है। 
 

Tecno Camon 30S specifications

फोन मे 6.78 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल जाता है। गीली उंगलियों से भी फोन को ऑपरेट किया जा सकता है। इसकी स्क्रीन में वेट फिंगर सपोर्ट दिया गया है। यह 2,160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है जिससे आंखों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। इसमें 100% DCI-P3 कलर स्पेस है। 

फोन में Helio G100 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6 जीबी रैम, और 8 जीबी रैम के ऑप्शन में आता है। जिसके साथ 128 जीबी, और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिल जाता है। फोन में 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।   

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का रियर मेन कैमरा है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। इसका फ्रंट फेसिंग कैमरा पंचहोल कटआउट में फिट किया गया है जो कि 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यहां पर कंपनी ने डुअल LED फ्लैश दिया है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IP53 रेटिंग मिली है। साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट भी है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »