Tecno CAMON 20 series Launched : 8GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ टेक्‍नो के नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत

Tecno CAMON 20 Series : इन फोन्‍स को मिड रेंज में लॉन्‍च किया गया है। आकर्षक फीचर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश हुई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 मई 2023 11:43 IST
ख़ास बातें
  • टेक्‍नो कैमॉन 20 सीरीज भारत में हुई लॉन्‍च
  • ब्रैंड ने 3 नए स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया है
  • इन फोन्‍स की शुरुआती कीमत 14999 रुपये है

टेक्‍नो कैमॉन 20 सीरीज के दाम 14,999 रुपये से शुरू होते हैं। फोन को 29 मई से एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा।

ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (TECNO) ने भारत में उसकी कैमॉन 20 सीरीज (CAMON 20 series) को लॉन्‍च कर दिया है। ब्रैंड ने तीन नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। ये हैं- CAMON 20, CAMON 20 Pro 5G और CAMON 20 Premier 5G। इन फोन्‍स को मिड रेंज में लॉन्‍च किया गया है। आकर्षक फीचर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश हुई है। ये फोन ‘मैजिक स्किन' के साथ आते हैं। यह कोई जादू नहीं, एक तकनीक है, जो स्‍मार्टफोन के बैक को स्‍टाइलिश तो बनाती ही है, स्किन फ्रेंडली और आसानी से साफ भी हो जाती है।  
 

CAMON 20 सीरीज के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

सबसे पहले बात टेक्‍नो कैमॉन 20 स्‍मार्टफोन की। इसे प्रीडॉन ब्लैक, सेरेनिटी ब्लू और ग्लेशियर ग्लो कलर्स में लाया गया है। सिंगल 8 जीबी + 256GB वेरिएंट में आता है, जिसके दाम 14,999 रुपये हैं। फोन को 29 मई से एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, टेक्‍नो कैमॉन 20 प्रो 5जी स्‍मार्टफोन को सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन कलर्स में लाया गया है। इसके दाम 8GB+ 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये हैं। कंपनी 8GB + 256GB मॉडल भी लाई है, जिसके दाम 21,999 रुपये हैं। इसे जून के सेकंड वीक से खरीदा जा सकेगा। बात करें सीरीज के सबसे टॉप मॉडल की, तो टेक्नो कैमॉन 20 प्रीमियर 5जी भी सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन कलर्स में आता है। इसके जून के तीसरे हफ्ते से खरीदा जा सकेगा। फोन के दाम अभी सामने नहीं आए हैं। 
Advertisement
 

CAMON 20 सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स 

शुरुआत करते हैं TECNO CAMON 20 स्‍मार्टफोन से। इसमें 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले (1080 x 2400 पिक्‍सल्‍स) दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन को मीडियाटेक के हीलियो G85 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। साथ में 8GB रैम 256GB स्‍टोरेज है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर HiOS 13 की लेयर है। डुअल सिम सपोर्ट वाले CAMON 20 स्‍मार्टफोन में 64MP का रियर कैमरा, 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा 32MP का है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर वाले कैमॉन 20 में 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। बैटरी 5 हजार एमएएच है, जो 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

बात करें CAMON 20 Pro 5G और CAMON 20 Premier 5G की, तो ये फोन डिस्‍प्‍ले, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में एक जैसे हैं। 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले (1080 x 2400 पिक्‍सल्‍स)  दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर इन फोन्‍स में लगाया गया है। 8 जीबी रैम के साथ अधिकतम 256 जीबी स्‍टोरेज है। एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलते हैं, जो HiOS 13 की लेयर से लिपटा है। CAMON 20 Pro में 64MP का रियर कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और 2 एमपी का पोर्ट्रेट कैमरा है। वहीं, CAMON 20 Premier में 50MP का रियर कैमरा, 108MP का अल्‍ट्रा वाइड लेंस, 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी है। हालांकि प्रो डिवाइस में 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग है, जो प्रीमियर में 45 वॉट तक पहुंच जाती है। दोनों ही फोन 5जी हैं। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + QVGA

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, distinctive design
  • Pretty good cameras in segment
  • Above average battery life
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Average stereo speakers
  • Comparatively low display brightness
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.