Tecno Camon 15 और Camon 15 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon 15 की भारत में कीमत 9,999 है। वहीं, दूसरी तरफ Tecno Camon 15 Pro को भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 फरवरी 2020 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 15 और Camon 15 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है
  • टेक्नो कैमन 15 की भारत में कीमत 9,999 रुपये है
  • टेक्नो कैमन 15 प्रो की भारत में कीमत 14,999 रुपये है

Tecno Camon 15 और Camon 15 Pro की भारत में कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 14,999 रुपये है

टेक्नो कैमन 15 और कैमन 15 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। दोनों नए स्मार्टफोन एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं और भारत में खास तौर पर Xiaomi, Realme जैसे चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के बजट फोन को टक्कर दे सकते हैं। Tecno Camon 15 Pro 32-मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है, जबकि Tecno Camon 15 में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच में सेट किया गया है। कंपनी का दावा है कि टेक्नो कैमन 15 होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन है।
 

Tecno Camon 15, Camon 15 Pro price, availability

टेक्नो कैमन 15 की कीमत 9,999 है और यह शोल गोल्ड, फेसिनेटिंग पर्पल और डार्क जेड रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ टेक्नो कैमन 15 प्रो 14,999 रुपये है और यह आइस जेडाइट और ओपल व्हाइट रंगों में पेश किया गया है। कंपनी Camon 15 Pro के साथ 3,499 रुपये कीमत का वायरलेस स्पीकर मुफ्त दे रही है। दोनों फोन 25 फरवरी से पूरे देश में 35,000 से अधिक अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
Advertisement
 

Tecno Camon 15, Camon 15 Pro specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ड्यूल-सिम टेक्नो कैमन 15 प्रो कंपनी की कस्टम स्किन HiOS 6.1 के साथ आता है, जो Android 10 पर आधारित है। इसमें 91.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है और यह 480 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। Tecno Camon 15 Pro क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Tecno फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य कैमरों की बात करें तो इसमें 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है, जो 115-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आता है। इसके अलाव सेटअप में तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और चौथा सेंसर QVGA है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Tecno Camon 15 Pro में 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है और इसमें सुरक्षा के लिए रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Tecno Camon 15 भी एक ड्यूल-सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.1 कस्टम स्किन पर काम करता है। टेक्नो के इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका साइज़ 6.55-इंच है और इसका रिज़ॉल्यूशन एचडी+ है। फिलहाल इसके प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

टेक्नो कैमन 15 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर शामिल है, लेकिन बाकी सेंसर के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है। Tecno Camon 15 में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है और फोन रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में जीपीएस, वाई-फाई और 4जी वोएलटीई शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.