CES 2026: TCL Nxtpaper 70 Pro फोन हुआ लॉन्च, एक बटन दबाने से बदलेगा डिस्प्ले एक्सपीरिएंस! जानें कीमत

TCL Nxtpaper 70 Pro को CES 2026 में लॉन्च किया गया है, जिसमें Nxtpaper 4.0 डिस्प्ले और खास बटन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Nxtpaper Key से तीन डिस्प्ले मोड्स में तुरंत स्विच
  • Max Ink Mode में 26 दिन तक स्टैंडबाय का दावा
  • Dimensity 7300 चिप और 5,200mAh बैटरी सपोर्ट

TCL Nxtpaper 70 Pro CES 2026 में नए डिस्प्ले मोड्स के साथ लॉन्च

Photo Credit: TCL

TCL ने CES 2026 में अपना नया स्मार्टफोन TCL Nxtpaper 70 Pro लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी की नई Nxtpaper 4.0 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें एक डेडिकेटेड Nxtpaper Key दी गई है, जिससे यूजर्स अलग-अलग डिस्प्ले मोड्स के बीच तुरंत स्विच कर सकते हैं। TCL Nxtpaper 70 Pro को TÜV और SGS सर्टिफिकेशन मिले हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें सात कोर आई-केयर टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जिनमें DC डिमिंग के जरिए जीरो फ्लिकर, ब्लू लाइट प्यूरिफिकेशन, एंटी-ग्लेयर व्यूइंग और सर्केडियन स्क्रीन कम्फर्ट शामिल हैं। में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है और बैटरी कैपेसिटी 5,200mAh है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो TCL Nxtpaper 70 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट (बंडल्ड एक्सेसरीज के साथ) यूरोप में EUR 339 में लॉन्च किया गया है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 389 रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन फरवरी से यूरोप, एशिया-पैसिफिक, नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध होगा। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत और उपलब्धता अलग हो सकती है। यह Nebular Gold और Stellar Blue कलर ऑप्शंस में बेचा जाएगा।

TCL Nxtpaper 70 Pro की सबसे खास बात इसका Nxtpaper Key है। यह एक फिजिकल बटन है, जिससे यूजर्स तीन डिस्प्ले मोड्स - Colour Paper Mode, Ink Paper Mode और Max Ink Mode के बीच स्विच कर सकते हैं। Max Ink Mode में डिस्प्ले पूरी तरह मोनोक्रोम हो जाती है और कंपनी का दावा है कि इस मोड में फोन सात दिन तक रीडिंग और 26 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इस मोड में प्री-इंस्टॉल्ड बुक लाइब्रेरी और AI Outline, AI Q&A, AI Audiobook और AI Podcast जैसे AI रीडिंग टूल्स भी मिलते हैं।

TCL Nxtpaper 70 Pro में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा, TCL इस फोन के साथ एडजस्टेबल स्टैंड केस और ऑप्शनल T-Pen स्टाइलस का सपोर्ट भी दे रहा है, जिससे नोट्स और क्रिएटिव काम आसान हो जाते हैं।

कैमरा सेक्शन में TCL Nxtpaper 70 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 1.0µm सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम TCL MuseFilm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जिसमें Super Night Vision, OIS+EIS डुअल स्टेबलाइजेशन, हॉराइजन लॉक और CCD क्लासिक फिल्म फिल्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.