TCL ने लॉन्च किया 7.2-इंच डिस्प्ले वाला NxtPaper 60 Ultra, इसमें है आंखों की सेफ्टी के लिए स्पेशल टेक्नोलॉजी, जानें कीमत

TCL ने NxtPaper 60 Ultra को यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसिफिक में लॉन्च किया है। इसमें 7.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले, Dimensity 7400 SoC और 50MP पेरिस्कोप कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2025 15:01 IST
ख़ास बातें
  • 7.2-इंच FHD+ 120Hz NxtPaper डिस्प्ले है इसकी खासियत
  • MediaTek Dimensity 7400 और 12GB RAM से है लैस
  • 50MP OIS कैमरा के साथ 5,200mAh बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट शामिल

TCL NxtPaper 60 Ultra की शुरुआती कीमत €449 (लगभग 46,300 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: TCL

स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस साल बड़ी बैटरी वाले फोन्स की ओर शिफ्ट होती दिख रही है, लेकिन TCL ने एक अलग दिशा में कदम बढ़ाया है। कंपनी ने अपना नया TCL NxtPaper 60 Ultra लॉन्च कर दिया है, जो 7.2-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़े डिस्प्ले पर मल्टीमीडिया और प्रोडक्टिविटी का मजा लेना चाहते हैं और बुक्स रीड करना पसंद करते हैं।

TCL NxtPaper 60 Ultra Price, Availability

TCL NxtPaper 60 Ultra की शुरुआती कीमत €449 (लगभग 46,300 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, 12GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत €499 (लगभग 51,500 रुपये) है। यह फोन यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसिफिक मार्केट्स में उपलब्ध होगा।

Advertisement

TCL NxtPaper 60 Ultra specifications

इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बड़ा 7.2-इंच डिस्प्ले है, जो साइज के मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 16 Ultra से भी बड़ा है। फोन की लंबाई 174.5mm है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। क्योंकि यह NxtPaper सीरीज का हिस्सा है, डिस्प्ले में कंपनी की टेक्सचर्ड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ग्लेयर और फ्लिकर कम करने के साथ ब्लू लाइट को भी घटाती है। इससे स्क्रीन आंखों पर कम बुरा असर डालती है।

फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी मौजूद है, जिसे T-Pen Magic नाम से पेश किया गया है। हालांकि, इसके लिए फोन में बिल्ट-इन स्लॉट नहीं दिया गया है, इसलिए अलग से केस की जरूरत होगी।

Advertisement

कैमरे के मामले में TCL ने इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

TCL NxtPaper 60 Ultra की कीमत क्या है?

TCL NxtPaper 60 Ultra की शुरुआती कीमत €449 (लगभग 46,300 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, 12GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत €499 (लगभग 51,500 रुपये) है।

TCL NxtPaper 60 Ultra कब और कहां उपलब्ध होगा?

यह स्मार्टफोन यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसिफिक मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Advertisement

TCL NxtPaper 60 Ultra के डिस्प्ले की खासियत क्या है?

फोन में 7.2-इंच FHD+ LCD NxtPaper डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर टेक्नोलॉजी है। यह ब्लू-लाइट कम करता है और लंबे समय तक इस्तेमाल में आरामदायक है।

TCL NxtPaper 60 Ultra का प्रोसेसर और स्टोरेज ऑप्शंस क्या हैं?

यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 12GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

TCL NxtPaper 60 Ultra के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

फोन में 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, और 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) दिया गया है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Advertisement

TCL NxtPaper 60 Ultra की बैटरी और चार्जिंग कैसी है?

इस स्मार्टफोन में 5,200mAh बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.