टीसीएल 562 स्मार्टफोन के लिए लॉन्च हुआ नया वीआर हेडसेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 18:28 IST
ख़ास बातें
  • नया वीआर गोगल्स टीसीएल 562 के साथ अमज़ेन इंडिया पर है उपलब्ध
  • टीसीएल 562 और वीआर गोगल्स को एक साथ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • फिलहाल, वीआर हेडसेट को अलग से नहीं खरीदा जा सकता
टीसीएल इंडिया ने भारत में पिछले साल अपने टीसीएल 562 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारत में नया वीआर हेडसेट पेश किया है। कंपनी के नए वीआर गोगल्स को टीसीएल 562 के साथ अमज़ेन इंडिया की साइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। टीसीएल 562 और वीआर गोगल्स को एक साथ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

फिलहाल, वीआर हेडसेट को अलग से नहीं खरीदा जा सकता। यह टीसीएल 562 के साथ ही उपलब्ध है। वीआर गोगल्स को माइक्रो-यूएबी पोर्ट के ज़रिए टीसीएल 562 से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसकी मदद से यूज़र वर्चुअल रियालिटी कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे। वीआर स्टोर बिल्ट इन ऐप से गेम को भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

याद दिला दें कि टीसीएल 562 को भारत में अमेज़न इंडिया पर 10,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। यह फिलहाल 9,999 रुपये में बिक रहा है। नए वीआर हेडसेट के साथ टीसीएल ने ऑफलाइन मार्केट में भी कदम रख दिया है। इसके लिए कंपनी एडवांस कंप्यूटर्स के साथ साझेदारी की है।

टीसीएल 562 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 एमटी6755एम प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2960 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2960 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCl 562 Buy, TCl VR Headset, Wearables, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.