TCL 50 Series हुई MWC में पेश, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

TCL 50 सीरीज की खासियतों में TCL की NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, TCL 50 XL NXTPAPER 5G और TCL 50 XE NXTPAPER 5G शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 14:22 IST
ख़ास बातें
  • TCL 50 LE 5G की कीमत लगभग $100 (लगभग 8,288 रुपये) हो सकती है।
  • TCL 50 XL NXTPAPER 5G की कीमत $229 (लगभग 18,980 रुपये) होगी।
  • TCL 50 XE 5G की कीमत $149 (लगभग 12,350 रुपये) होगी।

TCL 50 XL 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL

TCL ने TCL 50 सीरीज लाइनअप की शुरुआत के साथ अपनी स्मार्टफोन रेंज का विस्तार किया है। पहली बार इन्हें CES 2024 में पेश किया गया था। यहां हम आपको TCL 50 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL 50 सीरीज की कीमत


TCL 50 LE 5G की कीमत लगभग $100 (लगभग 8,288 रुपये) हो सकती है। TCL 50 XL NXTPAPER 5G की कीमत 229 डॉलर (लगभग 18,980 रुपये) होगी, वहीं नॉन-NXTPAPER TCL 50 XL 5G की कीमत 169 डॉलर (लगभग 14,007 रुपये) होगी। इसी प्रकार स्टैंडर्ड TCL 50 XE 5G की कीमत $149 (लगभग 12,350 रुपये) और NXTPAPER वेरिएंट की कीमत $199 (लगभग 16,494 रुपये) से कम होगी। स्टैंडर्ड TCL 50 XL 5G, Q2 2024 में Metro by T-Mobile में आने के लिए तैयार है। NXTPAPER मॉडल Q3 2024 में TCL की वेबसाइट पर लॉन्च होगा। दोनों TCL 50 XE वेरिएंट भी Q3 2024 में लॉन्च होने वाले हैं।


Advertisement
TCL 50 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

 
TCL 50 सीरीज की खासियतों में TCL की NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, TCL 50 XL NXTPAPER 5G और TCL 50 XE NXTPAPER 5G शामिल हैं। TCL का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड स्मार्टफोन स्क्रीन पर ई-इंक डिस्प्ले प्रदान करती है जो कि अपने पेपर जैसी क्वालिटी और ग्लेयर कम करने के लिए जाना जाता है। इसका मतलब यूजर्स के लिए आंखों के तनाव को कम करना है।

NXTPAPER मॉडल के अलावा TCL 50 सीरीज में 5 अन्य स्मार्टफोन TCL 50 XL 5G, 50 XE 5G, 50 5G, 50 SE 5G और बजट-फ्रेंडली TCL 50 LE 5G शामिल है। TCL 50 XL 5G और TCL 50 XL NXTPAPER 5G एक ही स्मार्टफोन हैं, सिर्फ NXTPAPER टेक्नोलॉजी में अंतर है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek 23E+ चिपसेट है। फोन में ट्रिपल-लेंस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Advertisement

इसी प्रकार TCL 50 XE 5G और TCL 50 XE NXTPAPER 5G एक समान पैटर्न हैं, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट के साथ 6.6-इंच 90Hz डिस्प्ले है। ये मॉडल MediaTek 6835 23E+ चिपसेट हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। वहीं 50 5G में कैमरा क्वालिटी नहीं है। 50 SE अपनी बड़ी स्क्रीन, 12GB RAM और पावरफुल ड्यूल स्पीकर के साथ इंटरटेनमेंट के शौकीनों को बेस्ट है। बजट ऑप्शन वालों के लिए 50 LE अन्य मॉडल की तुलना में थोड़ा छोटा डिस्प्ले, कम रैम और छोटी बैटरी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  3. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  4. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  5. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  6. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  7. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  8. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  9. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  10. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.