Swipe Konnect Power लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी कनेक्ट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप कनेक्ट पावर की कीमत 4,999 रुपये है। स्वाइप कनेक्ट पावर 7 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Swipe Konnect Power लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • स्वाइप कनेक्ट पावर की कीमत 4,999 रुपये है
  • फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • कनेक्ट पावर 5 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर मिलेगा
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी कनेक्ट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप कनेक्ट पावर की कीमत 4,999 रुपये है। स्वाइप कनेक्ट पावर 7 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से खरीदने के लिए उपलब्ध है। Swipe Konnect Power में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है।

स्वाइप कनेक्ट पावर में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 4जी डुअल सिम सपोर्ट है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं कनेक्ट पावर में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इस फोन में कैपेसिटिव नेविगशन बटन दिए गए हैं।

स्वाइप कनेक्ट पावर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिससे सामान्य इस्तेमाल के दौरान 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई जैसे फ़ीचर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »