स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड लॉन्च, कीमत है 2,800 रुपये से कम

स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड लॉन्च, कीमत है 2,800 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड की कीमत 2,799 रुपये है
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स शॉपक्लूज़ पर मिलेगा
  • स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने बेहद ही किफायती स्मार्टफोन कनेक्ट ग्रैंड पेश किया है। स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड की कीमत 2,799 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स शॉपक्लूज़ पर मिलेगा। स्मार्टफोन ब्लैक कलर में मिलेगा।

स्वाइप कनेक्ट ग्रैंड में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में मौज़ूद है 1 जीबी रैम। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एक 3जी डुअल सिम फोन है।

इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी शामिल हैं। हैंडसेट का वज़न 105 ग्राम है और वज़न 7.15x0.84x14.3 सेंटीमीटर है। पावर के लिए 2500 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। इसके बारे में 8-10 घंटे तक के टॉकटाइम और 180 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है।

स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने हाल ही में एलीट मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह कंपनी की एलीट सीरीज़ का हैंडसेट है। स्वाइप एलीट मैक्स की कीमत 10,999 रुपये है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swipe Konnect Grand, Swipe Konnect Grand Launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »