स्वाइप एलीट पावर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 30 जनवरी 2017 12:49 IST
ख़ास बातें
  • यह फुल मेटल बॉडी वाला 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन है
  • स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है
  • स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने भारत में नया स्मार्टफोन एलीट पावर लॉन्च किया है। लेटेस्ट स्वाइप एलीट पावर हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इसकी बिक्री मंगलवार से शुरू होगी। अफसोस की बात यह है कि हैंडसेट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। अगर आप इस हैंडसेट को खरीदने के इच्छुक हैं तो फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री के नोटिफिकेशन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

स्वाइप एलीट पावर में 4000 एमएएच की बैटरी है जो स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है। ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि यह फुल मेटल बॉडी वाला 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि स्वाइप एलीट पावर हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। एलीट पावर में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसक डाइमेंशन 156.5x77x8.8 मिलीमीटर है और यह स्पेस ग्रे कलर में मिलेगा।
Advertisement

स्वाइप टेलीकॉम ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपने कनेक्ट ग्रैंड स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। 2,799 रुपये वाला यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.