Spice F311 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और सारे फीचर

ट्रांज़िशन होल्डिंग्स के अधिकार वाली स्पाइस कंपनी ने बुधवार को भारत में Spice F311 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जून 2018 17:59 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Spice F311 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया
  • यह एंड्रॉयड ओरियो के हल्के वर्ज़न गो एडिशन पर काम करेगा
  • एक डेडिकेटिड सोशल शेयर की भी हैंडसेट में दी गई है

Spice F311

ट्रांज़िशन होल्डिंग्स के अधिकार वाली स्पाइस कंपनी ने बुधवार को भारत में Spice F311 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड ओरियो के हल्के वर्ज़न गो एडिशन पर काम करेगा। कंपनी ने Spice F311 एंड्रॉयड गो हैंडसेट में फुल व्यू डिस्प्ले दिया है। साथ ही एक डेडिकेटिड सोशल शेयर की भी इसमें यूज़र को मिलेगी। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। Spice F311 को ब्लैक, रोज़ गोल्ड और रेड रंग वेरिएंट में लाया गया है। यह स्मार्टफोन नोकिया 1, लावा ज़ेड50 और माइक्रोमैक्स भारत गो जैसे फोन से मुकाबला करेगा।
 

Spice F311 की भारत में कीमत

Spice F311 की भारत में कीमत 5,599 रुपये है। इसे देशभर के ऑफलाइन बाज़ार में खरीदा जा सकेगा। कंपनी फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।
Advertisement
 

Spice F311 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Spice F311 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलता है। इसमें फुल व्यू आईपीएस फुल लैमिनेशन डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है 18:9. फोन में काम करता है मीडियाटेक प्रोसेसर। कैमरे पर आएं तो Spice F311 में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है। दोनों सेंसर ऑटोफोकस लेंस के साथ आए हैं।

स्टोरेज के लिए Spice F311 में 16 जीबी स्पेस है। इसे 32 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। हैंडसेट 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक को सपोर्ट करेगा। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 2400 एमएएच की बैटरी। साथ ही कंपनी ने इसके 240 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम का दावा किया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Spice Devices, Transsion Holdings
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.