iPhone में Emergency SOS सर्विस के लिए SpaceX छोड़ेगी सैटेलाइट

iPhone 14 की Emergency SOS सर्विस की खूबी यह है कि यह सैटेलाइट के माध्यम से चलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX कंपनी की यह भागीदारी Apple के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है।
  • iPhone 14 और iPhone 15 की Emergency SOS सर्विस को करेगी सपोर्ट।
  • इस सर्विस को उपलब्ध करवाने के लिए एपल का पार्टनर Globalstar है।

iPhone 14 की Emergency SOS सर्विस की खूबी यह है कि यह सैटेलाइट के माध्यम से चलती है।

Apple जल्द ही अपनी बहुचर्चित iPhone 15 सीरीज लॉन्च करने जा रही है जिसमें अब दस दिन से भी कम ही बचे हैं। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल iPhone 14 को लॉन्च किया था। जिसमें इमरजेंसी एसओएस (Emergency SOS) सर्विस सैटेलाइट के माध्यम से दी गई थी। अब कंपनी की इस सर्विस को Elon Musk की SpaceX का साथ भी मिलने वाला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

iPhone 14 की Emergency SOS सर्विस की खूबी यह है कि यह सैटेलाइट के माध्यम से चलती है। यानि कि यूजर अगर ऐसे क्षेत्र में भी है जहां पर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तब भी यह इमरजेंसी सर्विस काम करेगी। क्योंकि यह सीधे सैटेलाइट के माध्यम से कनेक्ट होती है। इस सर्विस को उपलब्ध करवाने के लिए एपल का पार्टनर Globalstar है। NOLA.com के अनुसार अब Globalstar इस सर्विस का विस्तार SpaceX की मदद से करने जा रहा है। यानि कि Globalstar के लिए अब SpaceX अपना सैटेलाइट लॉन्च करेगी। 
Advertisement

Globalstar ने इसके लिए 6.4 करोड़ डॉलर की डील SpaceX के साथ की है। कंपनी इसके लिए 2025 में अपना सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेगी। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन में हुई फाइलिंग से इस खबर की पुष्टि हुई है। स्पेस एक्स द्वारा भेजा गया ये सैटेलाइट Globalstar की इस सर्विस को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि ग्लोबलस्टार पहली बार एलन मस्क की कंपनी की मदद नहीं ले रहा है। इससे पहले भी स्पेस एक्स ने ग्लोबलस्टार के लिए फ्लोरिडा में केनेडे स्पेस सेंटर से पिछले साल एक सैटेलाइट भेजने में मदद की थी। 

iPhone 15 सीरीज चूंकि लॉन्च होने वाली है, इसलिए भी SpaceX कंपनी की यह भागीदारी Apple के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि iPhone 14 और iPhone 15 की Emergency SOS सर्विस अब इन्हीं सैटेलाइट्स पर निर्भर करेगी। सैटेलाइट के माध्यम से Emergency SOS सर्विस फिलहाल अमरीका, कनाड़ा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, इटली, नीदरलैंड और पुर्तगाल में उपलब्ध है। तो अगर आपके पास iPhone 14 या उससे ऊपर का मॉडल (आने वाला iPhone 15) है, और आप ऐसी जगह फंस गए हैं जहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है, तो भी उपलब्ध सर्विस वाली जगहों पर सैटेलाइट के माध्यम से इमरजेंसी कनेक्टिविटी संभव है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.