Sony Xperia XZ4, Xperia XA3 और Xperia L3 को 25 फरवरी को पेश किए जाने की उम्मीद

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 में Sony ब्रांड ने चुप्पी बनाए रखी, खासकर अपने नए स्मार्टफोन को लेकर। लेकिन ऐसा लगता है कि सोनी ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 16 जनवरी 2019 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XZ4 में 6.55 इंच का डिस्प्ले होगा
  • Sony Xperia XA3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा
  • MWC इवेंट के लिए रूसी और इटालियन मीडिया को इनवाइट भेजा गया
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2019 में Sony ब्रांड ने चुप्पी बनाए रखी, खासकर अपने नए स्मार्टफोन को लेकर। लेकिन ऐसा लगता है कि सोनी ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। जापानी कंपनी सोनी बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में 25 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी इस इवेंट में अपने एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन और मिड-रेंज डिवाइस से पर्दा उठा सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इवेंट में Sony Xperia XA3 और Sony Xperia L3 स्मार्टफोन को पेश करेगी। इसके अतिरिक्त Sony Xperia XZ4 फोन का डिज़ाइन लीक हुआ है।

GizChina की रिपोर्ट के मुताबिक, Sony ने अभी अपने MWC इवेंट के लिए रूसी और इटालियन मीडिया को इनवाइट भेजा है। इनवाइट में फोन का कोई ब्योरा नहीं है, सिर्फ स्मार्टफोन के प्रोफाइल की झलक मिली है। माना जा रहा है कि कंपनी Sony Xperia XZ4, Sony Xperia XA3, Sony Xperia XA3 Ultra और Sony Xperia L3 को पेश करेगी।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Xperia XZ4 में 6.55 इंच का डिस्प्ले होगा, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। बैटरी 3,900 एमएएच की होगी।
 

Xperia XZ4 के थर्ड पार्टी केस रेंडर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुए हैं। इनसे फोन में लंबे डिस्प्ले और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो की पुष्टि होती है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश है। फ्रंट पैनल पर सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Sony Xperia XA3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। फोन में 5.9 इंच (1080x2160 पिक्सल) स्क्रीन होगा, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। Sony Xperia XA3 Ultra में 6.5 इंच (1080x2160 पिक्सल) का डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके अतिरिक्त Sony के दोनों फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी फीचर दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अंत में बात Sony Xperia L3 की। इसके बारे में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 3,400 एमएएच बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी सामने आई है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.